Dhanteras Pr Nahi Kharide Ye Chize: धनतेरस पर घर न लाएं ये चीजें, वरना भुगतेंगे खराब परिणाम, खरीदारी करते समय रहें सावधान

Dhanteras Pr Nahi Kharide Ye Chize-बदलते परिवेश और हालात में कुछ लोग जहां विलासिता की वस्तुएं खरीदकर धनतेरस मनाते हैं वहीं कुछ लोग आवश्यकता की वस्तुएं खरीदकर कर। लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं हैं इसे धनतेरस के दिन खरीदना खराब माना गया है।

Update: 2022-10-22 00:51 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Diwali 2022 Dhanteras Pr Nahi Kharide Ye Chize

धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें 

धनतेरस में खरीदारी की परंपरा और मान्यता दोनों हैं। इस दिन मान्यता है कि माता लक्ष्मी समुद्र मंथन से उत्त्पन्न हुई थीं ठीक उसी प्रकार भगवान धन्वंतरी भी समुद्र मंथन से उत्पन्न हुए थी। जब धन्वंतरी देव समुद्र मंथन से उत्पन्न हुए थे तब उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। धनतेरस के दिन आमतौर सोने-चांदी बर्तन, सिक्के और आभूषण खरीदने की परंपरा रही है। सोना खरीदना जहां सौन्दर्य में वृद्धि करता है वहीं सिंचित धन के रूप में भी काम आता है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी को कुछ लोग शगुन भी मानते हैं।

धनतेरस पर खरीदारी से से तेरह गुना लाभ 

धनतेरस के दिन खरीदारी से जुड़ी एक मान्यता यह भी है कि इस दिन खरीदारी करने से धन तेरह गुना बढ़ जाता है। धनतेरस के दिन ही लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति दीवाली की रात पूजा के लिए खरीदते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन धनियां का बीज खरीदने की परंपरा भी है। कहा जाता है कि धनियां के बीज को दीवाली के बाद बोने से धन-संपदा में काफी बढ़ोतरी होती है। बदलते परिवेश और हालात में कुछ लोग जहां विलासिता की वस्तुएं खरीदकर धनतेरस मनाते हैं वहीं कुछ लोग आवश्यकता की वस्तुएं खरीदकर कर। लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं हैं इसे धनतेरस के दिन खरीदना खराब माना गया है।

धनतेरस पर घर न लाएं ये चीजें 

  • धनतेरस के दिन लोग शीशे से बनी वस्तुएं भी खरीदतें हैं। शीशे का संबंध‌ राहु से है इसलिए इसकी खरीदारी से बचना चाहिए बचें। इसके अलावे कांच का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए।
  • धनतेरस के दिन आमतौर पर लोग एल्युम‌िन‌ियम के बर्तन जमकर खरीदते हैं। यह एक ऐसा धातु है जिसपर ताहि का अधिपत्य रहता है। प्रायः सभी शुभ ग्रह इससे प्रभावित होते हैं। यही कारण कि एल्युमिनियम का प्रयोग पूजा-पाठ में नहीं किया जाता है। इतना ही नहीं ज्योतिष के अनुसार भी एल्युमिनियम को पूजा-पाठ में भी वर्जित किया गया है। अल्युमिनियम का प्रयोग वास्तु शास्त्र की दृष्टि से भी बेहद हानिकारक माना गया है।
  • धनतेरस के दिन किचेन के कम में आने वाली वस्तुएं जैसे नुकीला वस्तु, चाकू और लोहे के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए।
  • स्टील और एल्युमिनियम शुद्ध धातु नहीं माना जाता. जानकारी के अभाव में लोग इसे धनतेरस पर खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा करना उचित नहीं है. एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव रहता है जो जीवन में कई मुश्किलें पैदा कर सकता है. शास्त्रों के अनुसार मात्र पीतल, सोना या चांदी धातु ही खरीदना शुभ माना गया है।
  •  पैसों की कमी के चलते के लिए कई लोग धनतेरस पर आर्टिफिशियल आभूषण खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे दरिद्रता का वास होता है।
  • धनतेरस पर कांच के बर्तन से इससे जुड़ी कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए, कहते हैं कांच में भी राहू का वास होता है। वहीं चीनी के गमले या बर्तन भी इस दिन लेना अशुभ होता है। धनतरेस के शुभ अवसर पर इन चीजों को घर लाना व्यक्ति को संकट में डाल सकता है।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त

धनतरेस इस बार 22 अक्टूबर 2022 को शाम 06.03 बजे से शुरु होगी और त्रयोदशी तिथि का समापन 23 अक्टूबर 2022 को शाम 06.04 बजे होगा। खरीदारी का मुहूर्त - 22 अक्टूबर 2022, शाम 06.02 - 23 अक्टूबर 2022, शाम 06.03 ए एम, अक्टूबर 23 अवधि - 24 घंटे रहेगा।

धनतेरस पूजा मुहूर्त – इस दिन शाम 7.10 - रात 8.24 (22 अक्टूबर 2022) से 23 अक्टूबर 2022 सूर्यास्त समय सायं 17:45 तक रहेगा। इस समय अवधि में स्थिर लग्न 18:46 से लेकर 20:45 तक वृषभ लग्न रहेगा।

  • धातु से बनी चीजें धनतेरस पर खरीदी जाती हैं लेकिन लोहा निर्मित वस्तुओं को इस दिन खरीदने से बचें. कहते है इस दिन लोहा घर लाने से गृहक्लेश होने लगते हैं। सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने पर खर्चे बढ़ने लगते हैं, पैसा हाथ में नहीं टिकता।
  • धनतेरस पर प्लास्टिक के बर्तन और इससे निर्मित दूसरी वस्तुओं जैसा गुलदस्ता की खरीदारी से बचना चाहिए। प्लास्टिक कभी बरकत नहीं देता। धनतेरस पर झाड़ू जरुर खरीदी जाती है लेकिन सिर्फ सींकों या फूल वाली झाड़ू खरीदना ही शुभ है। गलती से भी प्लास्टिक की झाड़ू घर न लाएं।
Tags:    

Similar News