Dhanu Rashi 26 August 2021: धनु राशि वाले सेहत का रखें ख्याल, जानिए आज का राशिफल

Dhanu Rashi 26 August 2021: आज जातक जंक फूड्स की अपेक्षा अंकुरित अनाज व दूध के सेवन में रुचि बढ़ाएं। निवेश व लेन-देन में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। आमदनी बढ़ाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।;

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update:2021-08-25 15:02 IST

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Dhanu Rashi 26 August 2021

26 August 2021 Rashifal आज का धनु राशिफल : धनु राशि वाले जातक आज सेहत दुरुस्त रहे, इसलिए जंक फूड्स की अपेक्षा अंकुरित अनाज व दूध के सेवन में रुचि बढ़ाएं। निवेश व लेन-देन में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। आमदनी बढ़ाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

  • धनु राशि धन-संपत्ति ( Money) धनु राशि वाले जातक को नौकरी में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। धनु राशि वाले आज निवेश की सोच रहे हैं तो समय आपके अनुकूल है।
  • धनु राशि सेहत ( Health) धनु राशि को संतुलित भोजन का आनंद लें, सेहत बढ़िया रहेगा।
  • धनु राशि प्यार ( Love) धनु राशि का प्रेम संबंधों में आपका भावुक स्वभाव साथी को आपकी तरफ आकर्षित करेगा।
  • धनु राशि परिवार (Family)धनु राशि के जातक को परिवार से शिकायत बनी रहेगी।
  • धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) धनु राशि के प्रेम संबंधों के लंबी फेहरिस्त की चर्चा होगी।
  • धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4
  • धनु राशि टिप्स -धनु राशि वाले खीर का प्रसाद भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी को चढ़ाकर कृपा पायें।


राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है, ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News