Dhanu Rashi 5 July 2024 धनु राशि वाले आज मर्यादित रहें, जानिए क्या कहता है आपका कल का राशिफल

Dhanu Rashi 5 July 2024 धनु राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Update: 2024-07-04 11:36 GMT

5 July 2024 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन किसी खास व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक संपर्कों के माध्यम से कोई खास समाचार मिलेगा। परिवार के साथ किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त होगा।फाइनेंस संबंधी समस्या रहेगी, परंतु मुश्किल समय में कहीं ना कहीं से पैसा उपलब्ध भी हो जाएगा। वरिष्ठ लोगों के साथ अपनी समस्या शेयर करने से कोई समाधान मिलेगा।अपरिचित लोगों से कोई भी लेनदेन करते समय पक्के बिल का इस्तेमाल करें। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।नई उपलब्धियों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है।वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे तथा अपने लव पार्टनर को कोई उपहार देना संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगा।

धनु राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस में सही फैसला से लाभ मिलेगा।

धनु राशि सेहत ( Health) बदलते मौसम की वजह से सेहत प्रभावित होगा।

धनु राशि करियर ( Career) करियर में उतार-चढ़ाव के साथ प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

धनु राशि प्यार ( Love) युवा जातक प्रेम संबंधों में मर्यादा लाघेंगे।

धनु राशि परिवार ( Family) परिवार के साथ खुशी मनायेंगे।

धनु राशि का उपाय ( Remedy) लाल रूमाल पास में रखेंगे तो अच्छा रहेगा।

धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) किसी बड़ी कंपनी से अच्छे पैकेज पर नौकरी मिलेगी।

धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7रंग- आसमानी

                                  राशिफल ज्ञान            


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें


Tags:    

Similar News