Dhanu Rashi Ki Bhavishyavani 2022 : जातक के लिए लकी रहेगा या अनलकी, जानें धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा वार्षिक राशिफल 2022

Dhanu Rashi Ki Bhavishyavani 2022: साल 2022 धनु राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है।धनु राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-12-29 03:38 GMT

धनु राशि के लिए साल 2022 (Varshik Rashifal 2022  Dhanu Rashi )

कोरोना वायरस ( Corona Virus) के दो साल होने और उसकी त्रासदी झेलने के बाद हम अब नए साल 2022 में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाला साल 2022 राशिफल  में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2022 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2021को अलविदा कहने के साथ साल 2022 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2022 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे। साल 2022 धनु राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है।धनु  राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2022 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2022 धनु राशि वालों के ( Dhanu  Rashifal 2022) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

धनु राशि 2022 कैसा रहने वाला है

साल 2022 की शुरुआत में धनु राशि के जातकों के लिए  यह साल समृद्धिदायक रहेगा। इस  साल ठीक उसी राह पर चलेंगे, जैसा आपने सोचा था। इस साल आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी और आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। इस धन की अच्छी आवक रहेगी, लेकिन अनावश्यक ख़र्च से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  बैंक बैलेंस देखकर ही ख़र्च के लिए हाथ आगे बढ़ाएँ। आर्थिक स्तर पर आपको बेहतर मैनेजमेंट की ज़रूरत होगी। संबंधों और रोजगार पर भी यह साल सकारात्मक दृष्टि डाल रहा है।

2022 में धनु राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Dhanu  Rashifal 2022  Money Conditions )

साल 2022 धनु राशि वालों के लिये  पैसे की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। कारोबार में निवेश करना जैातक के लिए फ़ायदे का सौदा होगा। कारोबार में पिता का सहयोग वरदान साबित होगा। नए घर या वाहन ख़रीदने का योग बन रहा है। स्टॉक मार्केट में पैसे लगाना आपके लिए हितकर होगा और आपको इससे मुनाफ़ा होगा। आर्थिक मामले की प्लानिंग में ऐहतियात बरतना आपके लिए अच्छा होगा। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है।

इस साल आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, क्योंकि आप धन बचाने और आभूषण व रत्नों में पैसा निवेश करते नजर आ सकते हैं। पारिवारिक समारोह में आपको ढेर सारा धन भी खर्च करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस नए साल में किसी भी जगह निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। साथ ही किसी जोखिम भरे व्यवसाय में पैसा लगाने से भी बचें।

आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अच्छी सैलरी और पदोन्नति की पूरी संभावना है। साथ ही कार्य-स्थल पर आपके काम की सराहना होगी।आर्थिक मामले में शानदार रहने वाला है। पूरे साल पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है। आय के लिए कई नए स्रोत मिलेंगे। अगर आप विदेशी कारोबार से जुड़े हैं तो अप्रत्याशित मुनाफ़ा मिलने वाला है। इस अवधि में माता-पिता और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा जो कि आपकी सफलता में काफ़ी मददगार साबित होगा। इस दौरान आपको ख़ुद को किसी से प्रेरित महसूस करेंगे और पाएँगे कि आपकी सभी ख्वाहिशें पूरी हो रही हैं। साल की भविष्यवाणी के अनुसार यह साल बैंकिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और कला की पढ़ाई के लिए बहुत ही उपयुक्त है। कुल मिलाकर इस साल आपकी सफलता आपकी मेहनत और पॉज़िटिव रवैये पर निर्भर करती है। 

धनु राशि के लिए साल 2022 में लव लाइफ ( Saal Me Dhanu Rashifal 2022 Love Life)

साल 2022 में धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में हँसी-ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्य एक-दूसरे को प्यार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही परिवार के ज़िम्मेदार व्यक्ति होने के कारण आपको सभी लोगों की मदद करनी चाहिए और उनके साथ हर मोड़ पर खड़े रहना चाहिए। वहीं दूसरी ओर काम दबाव अधिक होने के कारण आप थोड़े आक्रामक हो सकते हैं जिससे कि आपको बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपके रिश्ते ख़राब हो सकते हैं।प्रेम-संबंधों की बात करें तो यह आनंदमय रहने वाला है। प्रियतम के साथ यादगार लम्हें बिताने में आप सफल रहेंगे। अगर आप अपने पार्टनर के साथ संबंधों को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो समय इसके लिए अनुकूल है। साथ ही इस मामले में माता-पिता का भी सहयोग मिलेगा। आपका रुखा रवैया वैवाहिक जीवन में मुसीबतें ला सकता है। आपके लिए यही बेहतर होगा कि संबंधों में पारदर्शिता रखें। गुरु की वजह से आप इस साल अपने बिगड़ते रिश्तों को सुधार लेंगे।मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि की सेहत ( 2022 Me Dhanu Rashi Ki Sehat)

धनु राशि के जातक  2022 में जातक साल के शुरू में सेहत ख़राब होने की संभावना नज़र आ रही है। पेट और आँखों में परेशानी के साथ-साथ अनिद्रा की बीमारी हो सकती है। हाई-ब्लडप्रेशर के कारण भी दिक्क़तें हो सकती है, इसलिए ग़ुस्सा करने और आक्रामक होने से बचें।। ऐसे में आराम के लिए समय निकालना भी आपके लिए ज़रूरी होगा, नहीं तो सेहत नाजुक हो सकती है। वैसे भी आप भी जानते हैं कि स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं है। साथ ही खानपान पर भी ध्यान दें। बाज़ार की वस्तुएँ और जंक फ़ूड खाने से बचें। ख़ूब पानी पिएँ।

धनु  राशि वाले करें साल 2022 में उपाय

साल 2022 में धनु राशि वाले जातक ईश्वर की भक्ति जरूर करें।संबंधों की मजबूती के लिए गेंदे का पौधा लगायें सूर्य को रोज जल्द हल्दी और कुमकुम मिलाकर लगायें।। शुभ रंग --पीला, हरा

धनु राशि के लिए 2022 में चेतावनी

आने वाले साल में धनु  राशि के जातक घर वालों की बातों को दिल से न लें और सेहत का ध्यान रखें। बाहर जाने के क्रम में  वाहन से सतर्क रहें। विरोधियों की नजर आप रहेगी ध्यान रखें।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

धनु  राशि का भविष्य 2022, Love Life,धनु राशि विवाह योग्य 2022, सरकारी नौकरी, Dhanu Rashifal January 2022,Dhanu  Rashifal February 2022, Dhanu  Rashifal March 2022, Dhanu  Rashifal April 2022,DhanuRashifal May 2022, Dhanu   Rashifal June 2022, 2022 Ka Rashifal, 2022 नवंबर का राशिफल,2022 Ka Rashifal, yearly Rashifal, 2022 Ka, horoscope 2022 का व्यवसायिक राशिफल, 2022 का जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, सिंह राशिफल, सिंह राशिफल, वृश्चिक  राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, mesh rashi 2022 love life Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi,धनु राशि 2022 की भविष्यवाणी,धनु राशि 2022 कैसा रहने वाला है,


Tags:    

Similar News