Diwali 2022: दिवाली की सफाई के दौरान भूल से भी ना फेंके ये चीज़ें, घर से चली जाती है मां लक्ष्मी

Diwali 2022: 24 अक्टूबर को पूरे देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं दिवाली से ठीक पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, जो इस साल 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-10-18 13:03 GMT
Diwali Tips (Image: Social Media)

Diwali 2022: 24 अक्टूबर को पूरे देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं दिवाली से ठीक पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, जो इस साल 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। बता दे दिवाली आने से पहले सभी लोग अपने घरों की सफाई में लग जाते हैं। दरअसल दीपावली में लोग घर के साफ-सफाई करते हैं और इसके बाद सजाते हैं, ताकि लक्ष्मी मां पधार सकें। लेकिन क्या आपको पता है कि घर के अंदर कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे कभी भी खराब समझकर फेंकना नहीं चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन सी चीज़ों को भूलकर भी नहीं फेंकना चाहिए:

शंख-कौड़ी

दरअसल दिवाली की सफाई के दौरान पूजा के सामान में अगर पुराना शंख या कौड़ी मिल जाए तो इसे भूलकर भी ना फेंके। बता दे यह दोनों चीजें मां लक्ष्मी का प्रतीक हैं। आप इन्हें धोकर घर में पवित्र स्थान पर रख दें। दरअसल ऐसा कहते हैं इन्हें घर से बाहर निकालने पर घर की लक्ष्मी भी घर से बाहर चली जाती है। तो इस बात का ध्यान जरूर रखें।

झाड़ू 

दरअसल झाडू का संबंध मां लक्ष्मी से है। बता दे शास्त्रों के अनुसार वैसे तो टूटी झाड़ू घर में रखने से नकारात्मकता आती है, लेकिन अगर इसे फेंकना ही है तो गलती से शुक्रवार या गुरुवार के दिन ऐसा बिल्कुल भी न करें। दरअसल ऐसा करने पर घर की बरकत चली जाती है और दरिद्रता का वास हो जाता है। इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

लाल कपड़ा 

दरअसल कपड़ों की अलमारी से अगर कोई पुराना कोरा (जिसका उपयोग न हुआ हो) लाल कपड़ा मिले तो इसे फेंकने की बजाय संभाल कर रखे लें, क्योंकि यह सौभाग्य का प्रतीक होता है। दरअसल इससे मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।

पुराने सिक्के 

दरअसल अक्सर सफाई के समय किसी पर्स या पेटी में पुराने सिक्के जरूर मिल जाते हैं जो शायद आज के दौर में जरूर इस्तेमाल में न आए लेकिन इनके घर में होने से मां लक्ष्मी का वास होता है। बता दे दिवाली पर देवी लक्ष्मी की पूजा में सिक्कों की पूजा भी की जाती है। इसलिए इन्हें बेकार समझकर फेंके की गलती बिल्कुल भी ना करें।

मोरपंख 

दरअसल दिवाली की सफाई में अगर मोरपंख मिल जाए तो इसे शुभ माना जाता है क्योंकि मोरपंख श्रीहरि के अवतार श्रीकृष्ण को अति प्रिय है। इसलिए मोरपंख को गलती से भी कचरे में न डालें। दरअसल ऐसा कहते हैं कि घर में मोरपंख का मिलना धन लाभ का संकेत देता है। इसलिए मोरपंख को घर में संभाल कर रखें।

Tags:    

Similar News