Diwali 2023 Gajkesari Yog: दिपावली पर बन रहा है गजकेसरी योग, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Diwali 2023 Gajkesari Yog: दीपावली का त्यौहार अपने साथ खुशियों की सौगात लेकर आता है। दीपों के इस उत्सव का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार दीपावली पर गज केसरी योग बन रहा है जो कई राशियों के लिए शुभ होने वाला है।

Update:2023-11-09 12:30 IST

Diwali 2023 Gaj kesari yog

Diwali 2023 Gajkesari Yog: दीपावली का त्यौहार अपने साथ खुशियों की सौगात लेकर आता है। दीपों के इस उत्सव का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार दीपावली पर गज केसरी योग बन रहा है जो कई राशियों के लिए शुभ होने वाला है। दीपकों और रोशनी का त्योहार दीपावली नजदीक आ रहा है और 12 नवंबर को देशभर में इसे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर लोगों ने अपने-अपने घरों में तैयारियां शुरू कर दी है। हिंदू धर्म में दीपावली के त्यौहार का काफी महत्व माना गया है और इस अवसर पर भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की पूजन अर्चन की जाती है। वर्ष भर लोग दीपावली के त्यौहार के आने का इंतजार करते हैं और दीपों के इस उत्सव को हर्षोल्लास से मनाते हैं। इस बार दीपावली बहुत ही खास होने वाली है क्योंकि धनतेरस से लेकर दीपावली के दिन तक कई शुभ योग बन रहे हैं जो लोगों को शुभ परिणाम देने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि यह दीपावली किन राशियों के लिए फायदेमंद होने वाली है।

गजकेसरी योग

इस बार दीपावली 12 नवंबर को है और इस दिन रविवार है। माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजन अर्चन के इस खास दिन पर गजकेसरी योग बनने जा रहा है। जो कई राशियों के लिए बेहद लाभदायक साबित होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि यह किन जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।

मेष

मेष राशि के जातकों की सारी समस्याएं इस दीपावली पर समाप्त हो जाएगी। वह धन संपत्ति के मामले में सफलता हासिल करेंगे और पूरे साल उन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बना रहे हैं और सुख संपत्ति में इजाफा होगा।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी दीपावली काफी शुभ होने वाली है और उनके लिए धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। संपत्ति संबंधी समस्याओं से भी इन्हें छुटकारा मिलेगा और अगर यह कहीं पर निवेश करते हैं तो इन्हें लाभ की प्राप्ति होगी। लंबे समय से जो समस्याएं चली आ रही हैं वह सारी समाप्त हो जाएगी।

तुला

गजकेसरी योग बनने से तुला राशि के जातकों को फायदा मिलने वाला है। वह अपने सभी कामों में सफलता हासिल करेंगे और उनकी धन की स्थिति में भी सुधार आएगा। धन संपत्ति पाने के योग भी बना रहे हैं।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह दिवाली काफी शुभ होने वाली है। गजकेसरी योग के असर से उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन के जो अभी अवस्थित खर्च हो रहे हैं उन पर नियंत्रण आएगा और व्यापार में लाभ होगा।

Tags:    

Similar News