Diwali Celebration 2024 Date: इस बार कितने दिनों का रहेगा दिवाली सेलिब्रेशन, जानिए कब-कब है कौन से पांच त्योहार

Diwali Celebration 2024 Date: दिवाली महोत्सव शुरु होने वाला है।जो 5 दिनों का होता है। जानते हैं दिवाली पंच दिवसीय महोत्सव के बारे में....

Update:2024-10-14 08:15 IST

Diwali Celebration 2024 Date   दीपोत्सव 5 दिनों का होता है। जो धनतेरस से यम द्वितीया तक रहता है। इस बार यह  उत्सव तिथियों के घटने बढ़ने से 6 दिन का है। बता दें कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है और इसी के साथ पंच दिवसीय दीप पर्व शुरू होता है। इसके अगले दिन अनंत चतुर्दशी या नरक चतुर्दशी फिर दीपावली, गोवर्धन पूजा और अंत में होती है यम द्वितीया जिसे भाई दूज भी कहते है। 

इस साल 2024 में पंच पर्व 29 अक्टूबर से शुरू होकर 3 नवंबर को भाई दूज के साथ खत्म होगा।इस बार 'पंच पर्व' का उत्सव 6 दिनों तक मनाया जाएगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से इस पंच पर्व की शुरुआत होती है। पहले दिन धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के पूजन का भी विधान है। धनतेरस के अगले दिन चतुर्दशी तिथि को यम चतुर्दशी होता है।इस दिन यम के नाम का दीपक जलाया जाता है।

 दिवाली कब है

 दिवाली हर साल अमावस्या या कार्तिक महीने के पंद्रहवें दिन मनाई जाती है। इस साल दीपों का त्योहार रविवार 31 अक्टूबर को पड़ेगा । 31 अक्टूबर को कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है. जिसमें दीपों की असंख्य माला लोग घर और मंदिरो में सजाते हैं और रात्रि में गणेश लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है. प्रदोषव्यापिनी अमावस्या में इस पूजा का विधान है।

 दिवाली के अगले दिन भी अन्नकूट होता है लेकिन तिथियों के हेर फेर के कारण अन्नकूट का उत्सव इस बार 2 नवंबर को मनाया जाएगा। उसके बाद भैया दूज का पर्व होगा और यही से इस पंच पर्व का समापन होगा। भैया दूज पर बहनें अपने भाइयों के लम्बी आयु की कामना के लिए पूजा करती है और गोबर का गोवर्धन बनाकर कथा सुनती है.

दिवाली का मुहूर्त एवं तिथि

 इस साल अमावस्या 31 अक्टूबर की दोपहर 3:52 पर शुरू हो रही है वहीं इसका समापन 1 नवंबर को शाम के वक्त 6:16 पर हो रहा है।दिवाली 1 नवंबर को मनाई जाएगी। दिवाली की पूजा रात के वक्त की जाती है ऐसे में लोग 31 अक्टूबर को भी दिवाली मना रहे हैं।

पंच दिवसीय त्योंहारों की तिथि

29 अक्टूबर 2024- धनतेरस,धन्वंतरि पूजा धनतेरस के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करने वाले धनवंतरि की विशेष पूजा का विधान है। इस दिन को किसी भी प्रकार का सामान आदि खरीदने के लिए अत्यंत ही शुभ माना जाता है।

30 अक्टूबर 2024- यम चतुर्दशीइस दिन नरक से जड़े दोष से मुक्ति पाने के शाम के समय द्वार पर दिया जलाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध करके 16,100 कन्याओं को मुक्त कराया था। इस पर्व को रूप चौदस भी कहते हैं।

31 अक्टूबर 2024- दीपावली। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी, ऋद्धि-सिद्धि के देवता गणपति, धन के देवता कुबेर के साथ महाकाली की पूजा का विधान है।

2 नवम्बर 2024- अन्नकूटदिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा किया जाता है।  इसे अन्नकूट भी कहते हैं। इस दिन घर की गाय और अन्य जानवरों के साथ गोवर्धन की पूजा का बहुत महत्व है।

3 नवम्बर 2024- भैया दूजभाई दूज गोवर्धन पूजा के अगले मनाया जाता है। यह दिन भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन यदि संभव हो तो यमुना में जाकर स्नान करना चाहिए ।

Tags:    

Similar News