Diwali Good Sign: आपके घर पर पैसा और सुख-समृद्धि रहेगा या नहीं, बताएँगे दिवाली के ये शुभ संकेत

Diwali Good Sign: दिवाली के शुभ संकेत :दिवाली ये चीजे दिखना अति शुभ माना जाता है, इन संकेतों के आधार पर आसानी से जान सकते हैं कि इस बार आपके घर पर पैसा और सुख-समृद्धि बरसेगी या नहीं।

Update:2023-11-07 09:45 IST

Diwali Good Sign: दिवाली के शुभ संकेत : इस साल दिवाली का पावन पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली दीपों का त्योहार है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर महाराज और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है। पूजा के बाद ही इस उत्सव का आरंभ होता है। लोग दीए जलाते हैं, एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। वहीं कहा जाता है मां अपने जिस भक्त की भक्ति से सबसे ज्यादा प्रसन्न होती हैं उन्हें कुछ संकेत देती हैं।  जानते हैं उन संकेतों के बारे में..

दिवाली के दिन या पंच पर्व में दिखें ये संकेत

गाय है समृद्धि का प्रतीक-शकुन शास्त्र में गाय को मां माना गया है। दिवाली वाले दिन यदि आपको केसरिया रंग की गाय दिख जाए तो ये बहुत ही शुभ संकेत है। ये गाय देवत्व का प्रतीक है और ये घर में समृद्धि लाती है।

उल्लू दिखा तो बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा-उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है, इसलिए यदि दिवाली पर आपको उल्लू दिखाई देता है तो ये बहुत ही शुभ प्रतीक माना जाता है। इसका मतलब है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और आपका पूरा साल अच्छा बना रहेगा।

छिपकली भी है शुभ संकेत-दिवाली की शाम को यदि आपको छिपकली के दर्शन होते है तो ये आपके लिए अच्छा संकेत है। ऐसा माना जाता है कि दीपावली को हमेशा लक्ष्मी-गणेश की पूजन के बाद छिपकली के दर्शन करने चाहिए।दीवार पर छिपकली दिखे तो तुरंत मंदिर में रखा कुमकुम-चावल ले आएं और ‘ऊँ महालक्ष्मयै नमः’ बोलते हुए इसे दूर से ही छिपकली पर छिड़क दें. ऐसा करते हुए अपने मन की किसी मुराद को भी मन ही मन बोलें और यह कामना करें कि वह पूरी हो जाए. ऐसा माना जाता है कि छिपकली एक पूजनीय प्राणी है और इसका पूजन करने से धन संबंधी समस्याओं का अंत हो जाता है।

बिल्ली है मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक-वैसे बिल्ली यदि रास्ता काट जाए तो यह कुछ बुरा होने का संकेत है, लेकिन दिवाली के दिन बिल्ली का घर में दिखना लाभदायक माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना जाता है।

छछूंदर के साथ होगा पैसों का आगमन-दिवाली की रात अगर आपको छछूंदर दिख जाते हैं तो ये शुभ संकेत है। शकुन शास्त्र के अनुसार, छछूंदर के साथ पैसों का भी आगमन होता है। अगर ये आपको दिख जाते हैं तो आप इनको भगाएं नहीं बल्कि उन्हें अपने रास्ते जाने दें।

पूजन के बाद चढ़े हुए कुंकुम और चावल को लाल कपड़े में डालकर तीन गांठ लगाकर अपनी तिजोरी में रख दें। और पुष्य नक्षत्र आने पर उनकी धूप अगरबत्ती दिखाकर पूजन करें।. ऐसा करने से आप महालक्ष्मी को प्रसन्न करेंगे और उनकी कृपा दृष्टि आप पर सदैव बनी रहेगी।

नोट : यहां जानकारी मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है Newstrack. com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News