Famous Kathavachak Fees: देश के जाने-माने कथावाचक कितनी लेते हैं फीस, यहां जानें

Famous Kathavachak Fees: लोगों का अध्यात्म की ओर झुकाव तेजी से बढ़ा है, सोशल मीडिया के दौर में कुछ कथावाचक बेहद कम उम्र में रातोंरात फेमस हो गए। उनके डिमांड में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

Update: 2023-02-15 01:57 GMT

 देश के जाने-माने कथावाचक की कितनी है फीस, यहां जानें: Photo- Social Media

Famous Kathavachak Fees: लोगों का अध्यात्म की ओर झुकाव तेजी से बढ़ा है, जिसके कारण देश में खूब सारे भागवत कथा के आयोजन हो रहे हैं। भगवत गीता, रामायाण, महाभारत या पुराणों की कथा कहने या सुनाने वाले कथा वाचक होते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ कथावाचक तो बेहद कम उम्र में रातोंरात फेमस हो गए। उनके कथावाचन के डिमांड में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे ही चुनिंदा कथावाचकों के बारे में बताएंगे। साथ ही ये भी बताएंगे कि वे एक कथा के लिए कितना चार्ज करते हैं।

1. जया किशोरी जी – मात्र 25-26 साल की उम्र में जया किशोरी जी ने अध्यात्म की दुनिया में जो मुकाम हासिल किया है, उसकी प्रशंसा के लिए शब्द कम हैं। उनका असली नाम जया शर्मा है। मुलरूप से राजस्थान की रहने वाली जया कोलकाता में रहती हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र से ही भगवक गीता का पाठ करना शुरू कर दिया था। जया किशोरी जी एक भजन गायिका भी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। यूट्यूब पर एक चैनल द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, जया किशोरी बतौर फीस 9 लाख 50 हजार रूपये लेती हैं।

देवकीनंदन ठाकुर: Photo- Social Media

2. देवकीनंदन ठाकुर – देवकीनंदनजी महाराज को देश के सबसे लोकप्रिय और सबसे महंगे कथावाचक के तौर पर जाना जाता है। मथुरा के अहोवा गांव में जन्मे ठाकुर ने मात्र 6 वर्ष की उम्र घर छोड़ दिया था और वृंदावन चले आए थे। देवकीनंदन सनातन धर्म विरोधियों के खिलाफ कड़वी बातें कहने को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें साल 2015 में यूपी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। देवकीनंदनजी महाराज एक कथा करने की फीस 10 से 12 लाख रूपये लेते हैं।

3. पंडित प्रदीप मिश्रा – मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के रहने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा एक मशहूर कथावचक हैं। उनके कार्यक्रम के लिए भक्तों की लाइन लगी रहती है। पंडित मिश्रा शिवपुराण की कथाओं को कहने के लिए प्रसिद्ध हैं। हालांकि, वो एक कथा के लिए कितनी फीस चार्ज करते हैं, इसके सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन वो इसके लिए लाखों रूपये चार्ज करते हैं।

4. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हालिया विवाद के कारण काफी सुर्खियों में रहे हैं। जया किशोरी जी की तरह वो भी एक युवा संत हैं, जिनका जन्म 1990 के दशक में हुआ है। बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एमपी के बुंदेलखंड के अलावा आसपास के राज्यों में भी काफी प्रभाव है। राम कथा कहने में पारंगत धीरेंद शास्त्री अपने दिव्य दरबार के लिए काफी फेमस हैं। शास्त्री एक कथा के लिए 3.5 लाख रूपये चार्ज करते हैं।

अनिरूद्धाचार्य जी महाराज : Photo- Social Media

5. अनिरूद्धाचार्य जी महाराज – मध्य प्रदेश के दमोह जिले के रिंझवा गांव में जन्मे अनिरूद्धाचार्य जी महाराज वृंदावन में रहते हैं। ये अपने कथा और प्रवचनों के दौरान लोगों को गौ सेवा और जीवन के मूल्यों के बारे में बताते हैं और सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार भी करते हैं। एक वेबसाइट में दर्ज जानकारी के मुताबिक , महाराज के कार्यक्रम के लिए 7 से 10 लाख का बजट जरूरी होता है। हालांकि, इनमें से कितना वो फीस के रूप में लेते हैं ये जानकारी स्पष्ट नहीं है।

6. मोरारी बापू – रामकथा सुनाने वाले मोरारी बापू देश ही दुनियाभर में मशहूर हैं। वो रामकथा सुनाने के लिए अन्य देशों की यात्रा पर भी जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी सालाना कमाई 300 करोड़ रूपये के करीब है।

7. देवी चित्रलेखा – देवी चित्रलेखा देश की सबसे युवा भागवत कथा वाचक हैं। हरियाणा के पलवल जिले में स्थित खंबी गांव में जन्मी चित्रलेखा मात्र 25 साल की उम्र में अपने धार्मिक ज्ञान को लेकर मशहूर हैं। उनकी सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक कथा के लिए करीब डेढ़ लाख रूपये चार्ज करती हैं।

Tags:    

Similar News