Ganesh Chaturthi Celebrations: हर तरफ गणेश उत्सव की धूम, भक्ति में झूम रहे लोग,गणपति बप्पा मोरिया से गुंजयामान है देश

Ganesh Chaturthi Celebrations आज से गणेशोत्सव शुरु हो गया है, देश भर में लोगों बप्पा का जन्मोत्सव मना रहे है।हर तरफ गणपति बप्पा के नारे गूंजयमान है य

Update: 2024-09-07 02:45 GMT

Ganesh Chaturthi 2024 (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Ganesh Chaturthi Ccelebrations: गणेश चतुर्थी का उत्सवआज  पूरे भारत में  धूमधाम  से मनाया जा  रहा है, सुबह से ही हर तरफ  गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गुंजयामान है। देश कई राज्यों में, गणेश पंडालों का निर्माण किया गया है, जो बेहद भव्य और आकर्षक  हैं। इन पंडालों में आज भगवान गणेश की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी हैं और पूजा होगी गणेश चतुर्थी की धूम देखने के लिए आपको एक बार इन पंडालों में दर्शन करने जरूर जाना चाहिए।

देश भर के मंदिरो में आज सुबह से गणपति की पूजा अर्चना करने के लिए लोगों की भारी भीड़  है। इतना ही नहीं गणेश उत्सव पर लोगों ने बप्पा के खूबसूरत और अनोखे पंडाल बनाए हैं। जो आकर्षण का केंद्र बने हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में आरती की गई। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। सिद्धिविनायक मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में भी गणेश चतुर्थी के समारोह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहीं।

आम खास सबके है गणेश भगवान

आज के दिन लोग घरों मे गणेश जी की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। गणेश जी को विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है और माना जाता है कि उनकी पूजा से सभी बाधाएं दूर होती हैं। आज  7 सितंबर से शुरू हो रहा है, जो अगले 10 दिनों तक चलेगा।

दस दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के लिए मुंबई समेत पुर उत्तर भारत में जोरों  से धूम है। आज आम से खास और नेता से  अभिनेता सभी अपने घरों पर गणपती जी की स्थापना करेंगे। मुंबई में इस पर्व को बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। । 

आज घरों में सुबह से ही गजानन को विराजित किया जा रहा है। मंत्रोच्चारण के बीच गजानन की पूजा अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।  महाराष्ट्र यूपी राजस्थान एमपी में सुबह से गणेश उत्सव की धूम हैं  शनिवार को गणेश चतुर्थी पर्व होने के कारण यह और भी शुभ हो गई है।

आज से बप्पा 10 दिनों के लिए धरती पर अपने भक्तों को आशीर्वाद देने आ रहे हैं। आज देश के कई हिस्सों में लोग घरों में गणपति बप्पा को लाकर उनकी स्थापना करेंगे। आज लोग अपने घरों में गणपति की स्थापना करते हैं और  1 , 4, 7 य 9 दिन रखकर विसर्जन कर देते है विसर्जन के दिन ढोल.बैंड बाजों के साथ भगवान गणेश को विदा किया जाता है।आज से गणेशोत्सव पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।

Tags:    

Similar News