Ganesh Chaturthi Special:गणेश चतुर्थी के 5 शुभ योग करेंगे देश का विकास, लेकिन थोड़ा रहना होगा सावधान

Ganesh Chaturthi Chamatkar Sanyog गणेश चतुर्थी पर कैसे होगा देश का विकास जानिए शुभ योग के साथ

Update: 2024-09-07 01:53 GMT

Ganesh Chaturthi Special: आज बप्पा आ रहे है। इस बार उनका आगमन शनिवार को हो रहा है। गणेश जी एकदंत दुष्टों के नाशक और शांत प्रिय देव है। इस बार प्रथम पूज्य गणेश जी का आगमन गणेश चतुर्थी पर बप्पा सर्वार्थ सिद्धि, ब्रह्म योग, इंद्र योग में होगा।साथ ही इस दिन स्वाति और चित्रा नक्षत्र का संयोग बनेगा। ये त्योहार 10 दिन तक चलता है फिर अनंत चतुर्दशी पर बप्पा की विदाई होती है. गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है।  100 साल बाद बेहद शुभ संयोग बन रहा है। गणेश उत्सव की शुरुआत 7 सितंबर 2024 से हो रही है और इसका समापन 17 सितंबर 2024  को होगा। ।

गणेश जी इस बार देश दुनिया समेत समस्त सृष्टि के लिए  मंगलकारी साबित होगा. विघ्नहर्ता बप्पा आपके सारे कष्ट हर लेंगे। गणेश जी को रिद्धि, सिद्धि, बुद्धि और ज्ञान का देवता कहा जाता है इनका आशीर्वाद हो तो करियर, धन, समृद्धि का लाभ मिलता है।

07 सितंबर 2024 को गणेश स्थापना एवं पूजा के शुभ मुहूर्त

 शुभ मुहूर्त: 11:03 से दोपहर 01:34 तक रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:54 से दोपहर 12:44 तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:24 से दोपहर 03:14 तक।

रवि योग: सुबह 06:02 से दोपहर 12:34 तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 12:34 से अगले दिन सुबह 06:03 तक

मंगलकारी योग में होगा देश का विकास-दाती महराज ने कहा 

इस बार गणेश चतुर्थी पर बप्पा सर्वार्थ सिद्धि, ब्रह्म योग, इंद्र योग शनि देव स्वराशि मुत्रिकोण में और सूर्य भी स्वराशि में विराजित है बुद्धित्य योग के साथ इस बार की गणेश चतुर्थी पर गणेश जी के साथ शनि की कृपा दृष्टि भी रहेगी। इस बार शनि की वजह से राष्ट का विकास होगा । रोजगार के अवसर युवाओँ को मिलेंगे,साथ ही विश्व स्तर पर भारत एक मजबूत राष्ट बन कर उभर रहा है।देश की उन्नति में अआज के ग्रह योग सफल कारक बनेगें।

इस बार गणेश चतुर्थी से वृष कर्क कन्या सहित देश के लिए भी बहुत लाभकारी है। देश के विकास में गणेश जी का आगमन बहुत शुभ फल देने वाले हैं। व्यापार मुनाफा होगा और यदि नौकरीपेशा वालों की वेतनवृद्धि संतुष्टि दायक रहेगी। अतिरिक्त धन की प्राप्ति की संभावना भी है। व्यापारियों को चाहिए कि वे कोई नया कार्य भी शुरू करें। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।च

चंद्र करेंगे गणेश चतुर्थी स आपके मन की बेचैनी कम होगी। जो भी कार्य अटका हुआ है वह एक-एक करके पूर्ण होने लगेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन दौलत में बढ़ोतरी होगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कारोबारियों को तगड़ा लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

बुद्धित्य योग में गणेश चतुर्थी से जीवन में धन-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से मुक्ति के मार्ग खुलेंगे। आपकी सारी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। करियर और नौकरी में आ रही समस्या दूर होंगी। कारोबारी हैं तो निवेश के लिए समय अच्‍छा है। एक से अधिक सोर्स से पैसा आएगा। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगे।

 गणेश चतुर्थी पर रहे सावधान

गुरु वृष राशि में है जो देश हित में नहीं है। इस लिए सीमा प्रकृति के प्रति लापरवाही  नुकसानदेय रहेगी।देश के लिए संकट कारक है।राजनेताओँ को बयानबाजी से दूर रहना चाहिए।साथ ही इस वजह से राष्ट विपदा आ सकती है। बाढ़ बारिश भूकंप से नुकसान की संभावना रहेगी। साथ ही धैर्य रखने से शनिदेव औरर गणेष जी देश के हित में कल्याण करेंगे।


Tags:    

Similar News