Hindu Naya Saal Aaj se Shuru Hai: गुड़ी पड़वा का खास दिन आज, जानिए इस साल कौन सा हिंदू नववर्ष होगा शुरू

Hindu Naya Saal Aur Gudi Padwa Aaj Hai :गुड़ी पड़वा त्योहार का हिंदुओं के लिए विशेष महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार गुड़ी पड़वा के दिन ही ब्रह्मांड की रचना हुई थी। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी।

Update: 2024-04-09 04:00 GMT

Hindu Naya Saal Aaj se Shuru Hai2081 : चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष आरंभ होता है। इस साल  09 अप्रैल 2024 मंगलवार से प्रारंभ होगा। इस बार विक्रम संवत 2081 प्रारंभ होगा , जिसका राजा मंगल और मंत्री शनि है। इस संवत्सर का नाम पिंगला है। इस दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शश राजयोग का संयोग बन रहा है। रेवती और अश्विनी नक्षत्र भी संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा गुरु की राशि मीन में होंगे। शनि देव स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान होकर शश राजयोग का भी निर्माण होगा।

गुड़ी पड़वा की  पूजा विधि

गुड़ी पड़वा के दिन सबसे पहले सूर्योदय से पूर्व स्नान आदि किया जाता है। इसके बाद मेन दरवाजे को आम के पत्तों से सजाया जाता है। इसके बाद घर के एक हिस्से में गुड़ी लगाई जाती है। इसे आम के पत्तों, पुष्प और कपड़े आदि से सजाया जाता है। इसके बाद भगवान ब्रह्मा की पूजा की जाती है और गुड़ी फहराते हैं। गुड़ी फहराने के बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

हिन्दू नव संवत्सर 2080 जारी है और 09 अप्रैल 2024 से विक्रम संवत 2081 का प्रारंभ हो जाएगा।  इस संवत्सर का नाम क्रोधी रहेगा। हिन्दू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह से मानी जा‍ती है, इस तरह से चैत्र मास नववर्ष का पहला माह माना जाता है। अत: इस बार गुड़ी पड़वा का त्योहार दिन मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। इसे नूतन वर्ष भी कहा जाता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का दिन चंद्रमा की कला का प्रथम दिवस माना जाता है। 

मंगलवार, 09 अप्रैल 2024 को गुड़ी पड़वा

 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ- 08 अप्रैल 2024, सोमवार को 03.20 pm से,

प्रतिपदा तिथि की समाप्ति- मंगलवार, 09 अप्रैल 2024 को 12:00 pm पर होगी।

09 अप्रैल 2024 : दिन का चौघड़िया

चर- 08.31 amसे 10.01 am

लाभ- 10.01 am से 11.30am 

अमृत- 11.30 am से 01.00pm

शुभ- 02.29 pmसे 03.59 pm

रात्रि का चौघड़िया

लाभ- 06.59 pm से 08.29 pm

शुभ- 10.00 pm से 11.30pm

अमृत- 11.30pm से 10 अप्रैल 01.01pm

चर- 01.01amसे 10 अप्रैल 02.31 am

ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 03.56 से प्रातः 04.44 तक

प्रातः संध्या- 04.20 से प्रातः 05.32 तक

अभिजीत मुहूर्त- 11.06 पूर्वाह्न से 11.54 पूर्वाह्न तक

विजय मुहूर्त- 01.30 अपराह्न से 02.17 अपराह्न तक

गोधूलि मुहूर्त- 05.26 अपराह्न से 05.51 अपराह्न तक

सायंकाल संध्या- 05.28 अपराह्न से 06.41 अपराह्न तक

अमृत ​​काल- 02.08 अपराह्न से 03.34 अपराह्न तक

निशिता मुहूर्त- 11.06 अपराह्न से 11.54 अपराह्न तक

सर्वार्थ सिद्धि योग- प्रातः 05.32 से रात्रि 08.36 तक

अमृत सिद्धि योग- प्रातः 05.32 से रात्रि 08.36 तक। 

इन राशियों के लिए 2081 संवत होगा लाभदायक

नए साल के  दिन सोना, वाहन या मकान की खरीद या किसी काम की शुरुआत करना शुभ माना जाता है।ऐसे में 4 राशियों को मिलेगा मंगल और शनिदेव का आशीर्वाद।

मेष राशि : आपकी राशि का स्वामी मंगल है। मंगल इस वर्ष का राजा है। आपके लिए यह नया वर्ष शुभ फलदायी रहेगा क्योंकि गुरु की शुभ स्थिति के कारण आपको लाभ होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। गुरु और मंगल की ओर से इस वर्ष आपको खास तोहफा मिलने वाला है। हो सकता है कि नई प्रॉपर्टी मिले या नया वाहन आप खरीद लें।

वृषभ राशि : आपकी राशि के स्वामी शुक्र है। शुक्र शनि की मित्रता है। शनि इस वर्ष का मंत्री है। आपके लिए यह नया संवत्सर लाभदायक होगा क्योंकि आपकी राशि में गुरु का गोचर होने वाला है। कार्य में सफलता मिलेगी। धर्म और कर्म के काम में मन लगेगा। शनि और गुरु की ओर से आपको भी खास तोहफा मिल सकता है। हो सकता है कि कोई लग्जरी आइटम आप खरीदें या कार खरीद लें।

कर्क राशि : आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा है। प्रतिपदा तिथि की सोमवार से प्रारंभ हो रही है। आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। नववर्ष में इस प्रभाव से आपको थोड़ी राहत मिलेगी और आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। शनि देव के साथ ही चंद्रमा आपके लिए सफलता की नई राह खोलेंगे। आपको आपके परिवार की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है।

कुंभ राशि : आपकी राशि के स्वामी शनि है और शनि इस वर्ष के मंत्री है। इस राशि के जातकों के लिए मंगल का राजा होना और शनि का मंत्री होना लाभकारी रहेगा। शनिदेव का विशेष आशीर्वाद मिलने के कारण आपके जीवन में कुछ नया होने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News