Guruwar Mantra: बहुत फलदायी है ये मंत्र, सुबह-सुबह करें 108 बार जाप, मिलेगा अप्रत्याशित लाभ

Guruwar Mantraगुरुवार के दिन जो भी भक्त भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करता है उसपर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है अगर आप भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं तो भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप जरूर करें

Update: 2024-02-01 02:30 GMT

Guruwar Mantra  : भगवान विष्णु ने समय-समय पर श्रृष्टि के उद्धार के लिए अवतार लिए हैं आपको बता दें कि हिन्दु धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को समर्पित है जैसे मंगलवार का दिन हनुमान जी को सोमवार का दिन भगवान शिव को बुधवार का दिन भगवान गणेश को और वीरवार का दिन जगत के पालन हार भगवान विष्णु को समर्पित है भगवान विष्णु को जगत का पालन हार माना जाता है। इसके साथ ही ये दिन देव गुरु बृहस्पति को भी समर्पित है आपको बता दें कि इस दिन को बृहस्पतिवार या गुरुवार के नाम से जाना जाता है।आज हम आपको कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताएंगे जिनका जाप करने से आपके सभी कष्ट दूर होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी।

गुरुवार  पूजन  में मंत्र जाप

इस मंत्र में भगवान विष्णु के स्वरूप का वर्णन किया गया है। यह मंत्र भगवान विष्णु की स्तुति करने का सर्वोत्तम मंत्र है। गुरुवार के दिन इस मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

शांताकारम भुजङ्गशयनम पद्मनाभं सुरेशम।

विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।

लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।

वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम।

ॐ नमोः नारायणाय नमः। ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः।

विष्णु गायत्री मंत्र भगवान विष्णु के गायत्री मंत्र का जाप करने से मन को बहुत शांति मिलती है और भक्तों के जीवन से सारे कष्ट दूर होते हैं। इस मंत्र का जाप सुबह करने से बहुत लाभ मिलता है

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

श्रीकृष्ण अवतार मंत्र

भगवान विष्णु के कृष्णावतार मंत्र का जाप करने से भगवान कृष्ण आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

विष्णु भगवान के बीज मंत्र

विष्णु जी के बीज मंत्रों में से किसी एक मंत्र का बृहस्पतिवार के दिन 108 बार जाप करना बहुत फलदायी है। पहला मंत्र बृहस्पति देव का मूल मंत्र है, इसकी 108 बार जाप करने से आपकी कुण्डली में स्थित गुरु दोष खत्म हो जाता है।

ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।

ॐ गुं गुरवे नम:।

गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है। भगवान विष्णु जगत के पालनकर्ता कहलाते हैं। गुरुवार के दिन अगर भक्त विष्णु जी की विधिवत पूजा करते हैं तो उनके जीवन में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहती है। इस दिन की गई पूजा से आप पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। विष्णु भगवान के प्रसन्न होने पर देवग्रह गुरु भी प्रसन्न रहते हैं 

Tags:    

Similar News