सावन की अमावस्या है धर्मशास्त्रों में खास, करेेंगे ये उपाय तो होगा धन लाभ

Update: 2021-07-26 12:00 GMT

लखनऊ: सावन माह में पूजा पाठ, व्रत उपवास का बहुत महात्मय होता है। इस माह का हर दिन पवित्र और ईश्वर का सामीप्य देता है।फिर कुछ खास तिथियां है जिस दिन इस माह में विशेष काम करना चाहिए। हरियाली अमावस्या का बहुत महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि हमारे शास्त्रों में भी इसे बड़े पर्व के रूप में देखा गया है। इस दिन पूजा करने से जीवन की बहुत सी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही धन की प्राप्ति के लिए भी यह दिन खास है। इस दिन पूजा करने से धन लाभ होता है। इस बार हरियाली अमावस्या रविवार 23 जुलाई को है। कैसे इस दिन पूजा-अर्चना करके आपको अपनी समस्याओं से निजात मिलती है।

आगे....

हरियाली अमावस्या के दिन सूरज ढलने के बाद खीर बनाएं और उसे शिव जी को चढ़ाएं।

शाम को घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल के दीपक जलाएं।

इस दिन हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं, साथ ही लाल फूल चढ़ाएं, इससे धन लाभ होता है।

आगे....

इस दिन शाम को आखिरी रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं।

इससे शनिदोष दूर होता है और साथ ही आपके घर में हमेशा सुख-शान्ति बनी रहेगी।

अमावस्या की रात को तुलसी के सामने सरसों का तेल जलाने से भी धन लाभ होता है।

 

Tags:    

Similar News