Hariyali Teej 2021 : हरियाली तीज का व्रत कब है?, जानिए इस दिन बन रहा कौन सा शुभ संयोग व पूजा का मुहूर्त

Hariyali Teej 2021: हरियाली तीज पर सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन शिव योग और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में पूजा होगी। इस दिन का अद्भुत संयोग रवि योग बन रहा है।;

Published By :  Suman Mishra
facebook icontwitter icon
Update:2021-06-15 06:27 IST
हरियाली तीज शिव पार्वती

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

  • whatsapp icon

हरियाली तीज (Hariyali Teej 2021) का व्रत कब है?

हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अखंड सौभाग्य का प्रतीक व्रत हरियाली तीज या श्रावणी तीज मनाया जाता है। यह शिव और पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस समय प्रकृति पूरी तरह से हरियाली की चादर ओढ़े रहती है। इस बार हरियाली तीज व्रत 11 अगस्त 2021 को है।

सावन मास का ये महीना दान पुण्य के लिए खास माना जाता है। अकेले इस एक महीने में एक साथ कई व्रत होते हैं। इसी में एक सावन की हरियाली तीज है। पति की उम्र लम्बी हो इस कामना के साथ सुहागिनें हरियाली तीज पर व्रत रखती हैं।

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज 11 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन बुधवार है, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शिव योग में हरियाली तीज की पूजा होगी। साथ में चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त श्रावण तृतीया की तिथि 10 अगस्त को शाम 06 बजकर 08 मिनट से शुरू होगी और 11 अगस्त को शाम 04 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस लिए हरियाली तीज 11 अगस्त को ही मनाई जाएगी।

  • अभिजीत मुहूर्त - नहीं
  • अमृत काल – 01.52 AM से 03.26 AM
  • ब्रह्म मुहूर्त – 04.29 AM से 05.17 AM
  • विजय मुहूर्त- 02.14 PM से 03.07 PM
  • गोधूलि बेला- 06.23 PM से 06.47 PM
  • निशिता काल- 11.41 PM से 12. 25 AM तक 12 अगस्त
  • रवि योग- 09.32 AM से 05. 30 AM तक 12 अगस्त

हरियाली तीज पर सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।महिलाएं सोलह श्रृंगार के साथ इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करती हैं। इस कठोर व्रत को मां पार्वती ने किया था, इस व्रत के फलस्वरुप ही माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रुप में पाया था। कुंवारी लड़कियां इस दिन व्रत मां पार्वती से अच्छे वर की कामना करती हैं।

Tags:    

Similar News