Teej Upay Mantra:हरतालिका तीज के दिन करें इन मंत्रों का जाप और उपाय, मिलेगा मनचाहा वर, बढ़ेगा सौभाग्य

Teej Upay Mantra: इस बार हरतालिका तीज पर त्रिग्रही योग बन रहा है, जिस वजह से इस दिन किया गया पूजा व्रत का फल पूरा पूरा मिलेगा, इसलिए अगर चाहते है कि इस दिन के पूजा व्रत से आपका वैवाहिक जीव खुशहाल रहे तो इन उपायों और मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए...

Update: 2024-09-04 05:33 GMT

Teej Upay Mantra : हरतालिका तीज व्रत भादो मास के शुक्लपक्ष की तृतीया को रखते है । महिलाएं यह व्रत पति की दीर्घायु के लिए करती हैं तो भोले भंडारी जैसा मनचाहा वर पाने के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती की बालू या मिट्टी की मूर्ति बनाकर पूजन करती हैं। इस दिन रात्रि जागरण के साथ पूजा विधि विधान से करने से शिवजी की असीम कृपा बरसती है। सौभाग्य की प्राप्ति के लिए संजीवनी है हरतालिका तीज का व्रत। इस दिन  इन मंत्रों का जाप करने से शिव परिवार की अपंरपार कृपा बरसती है,तो इस बार आप भी न मंत्रों के जाप से अपनी पूजा-व्रत में चार-चांद लगा सकते हैं।

हरतालिका तीज के दिन करें मंत्र जाप

  • उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये'
  • कात्यायिनी महामाये महायोगिनीधीश्वरी

        नन्द-गोपसुतं देवि पतिं में कुरु ते नम:

  • गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया।

        मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्।।

  •  ॐ उमाये नम:।
  • ॐ शांतिरूपिण्यै नम:।
  •  'उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये'।
  •  ॐ जगत्प्रतिष्ठायै नम:।
  • ॐ शिवाये नम:।
  •  ॐ जगद्धात्रयै नम:।
  •  ॐ पार्वत्यै नम:/ ॐ पार्वतीपतये नमः।

इन मंत्रों के जाप से घर में सुख शांति के साथ पति से मान-सम्मान भी मिलता है।  इस व्रत से पति की लंबी आयु की प्राप्ति हो सकती है वहीं इस दिन कुछ खास उपाय दांपत्य जीवन में खुशहाली भी लाते हैं।

हरतालिका तीज पर उपाय

 हरतालिका तीज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर शिव-पार्वती के मंदिर जाएं। मंदिर में शिव-पार्वती को लाल गुलाब चढ़ाएं।

 हरतालिका तीज  के दिन मां पार्वती की पूजा शिवजा के साथ की जाती है। इस दिन व्रती को खुद से खीर बनाकर माता पार्वती को भोग लगाना है। इसके बाद प्रसाद रूप में वह खीर पति को खिलाएं। दूसरे दिन उपवास खोलने के बाद आप भी खाएं। दांपत्य जीवन में खुशहाली आ जाएगी।

पूजा के बाद आप 11 नवविवाहिताओं को सुहाग की पिटारी भेंट करें। इसमें पूरा 16 श्रृंगार होना चाहिए।

बुजुर्ग सुहागनों को साड़ी और बिछिया दें। जोड़े से उनके पैर छुएं। मंदिर में ही भगवान शिव और नंदी को शहद चढ़ाएं।

 हरतालिका तीज में जब पूजा करें तब माता पार्वती को चुनरी चढ़ाओं और अपने हाथों से नथ पहनाएं।

 हरतालिका तीज के दिन शुभ मुहूर्त में पति से पत्नी अपनी मांग भरवाएं। इसके बाद बिछिया-पायल भी पहनाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।

 हरतालिका तीज पर गणेश मंदिर में मालपुए अर्पित करने से भी दांपत्य जीवन में रस घुलता है।

हरतालिका तीज पर पत्नी अपने हाथों से पान का बीड़ा लगाकर शिवजी को चढ़ाएं और फिर पति को दें। इससे भी आपस में प्रेम बढ़ता है।

 गुड़ के 11 लड्डू मां पार्वती को चढ़ाएं और अगले दिन श्री गणेश चतुर्थी पर गणेश स्थापना के बाद खाएं।

इसके अलावा अगर किसी लड़की की शादी बार-बार टूट रही है तो ये खास उपाय करके वह मनचाहा वर पा सकती हैं।

हरतालिका तीज का व्रत शुभ मुहूर्त 

हरितालिका तीज 6 सितंबर को मनाई जाएगी। हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को रखा जाता है।

इस तिथि की शुरुआत 5 सितंबर 2024 को दोपहर 12:21 पर शुरू होगा।

इस तिथि का समापन 6 सितंबर 2024 को शाम 03:01 पर होगा।

सुबह मुहूर्त-06.03 AM से 08.33 AM तक

प्रदोष काल का मुहूर्त- 06.33 PM से 08.51 PM तक

हरितालिका तीज के दिन का शुभ योग और निशिता काल

अभिजीत मुहूर्त – 11.30 AM से 12.20 PM

अमृत काल – 08.52 AM से 10.22 AM

ब्रह्म मुहूर्त – 04.09 AM से 05.56 AM

विजय मुहूर्त- 02.00 PM से 02.49 PM

गोधूलि बेला- 05.56 PM से 06.20 PM

निशिता काल- 11.32 PM से 12.18 AM, 7 सितंबर

रवि योग- 02.31 PM से 05.42 AM 6सितंबर

पारणा-7 सितंबर 05.09 AM से 08.56 AM

Tags:    

Similar News