Hast Rekha Gyan in Hindi हस्तरेखा से जानिए कब होगी मौत, कितना कमायेंगे धन, होगा नाम या होंगे बदनाम

Hast Rekha Gyan in Hindi: हाथ की रेखा की कुछ स्थिति हमारे उम्र के बारे में भी बताती है। जीवन में धन कमायेंगे या नहीं इसके बारे में हाथ की रेखाएं से भी पता चलता है। मतलब की हाथ की मणिबंध और भाग्यरेखा से हम अपनी असली उम्र और जीवन के ऐशोअराम के बारे में जान सकते हैं।

Update: 2023-06-21 03:42 GMT
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Hast Rekha Gyan in Hindi:

किसी भी व्यक्ति के हाथ में कई रेखाये होती है, जो भूत-भविष्य का निर्धारण करती है। हस्तरेखा से हर व्यक्ति अपना भूत, भविष्य व वर्त्तमान को जान सकता है। हाथ की रेखाओं में आपके पास कितना पैसा रहेगा, कितना नाम होगा और कितने साल जिंदा रहेंगे यह सब जान सकते है। अगर यह पता चल जाए कि आप कितने साल जिंदा रहने वाले है या आपकी उम्र कितनी है तो क्या कहने। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति की उम्र कितनी है ये आसानी से पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा से जानें उम्र और धन के बारे में

भाग्य रेखा सफलता का परिचायक कैसे

अगर भाग्य रेखा हृदय रेखा पर रुके तो व्यक्ति प्रेम संबंध में सफल नहीं होता है, लेकिन यह रेखा हृदय रेखा के साथ गुरु पर्वत तक जा पहुंचे तो वह व्यक्ति प्रेम संबंध से सफलताएं प्राप्त करता है। यही भाग्य रेखा अगर माध्यमा ऊँगली तक चली जाती है तो व्यक्ति करोड़पति बन सकता है। ऐसा व्यक्ति कभी भी कहीं भी अचानक से धन प्राप्त कर लेता है।

इन सब के अलावा हम जैसा कर्म करते हैं वैसा ही हमारा जीवन होता है, चाहें भाग्य में राजा बनना लिखा हो, अगर हमारा कर्म सात्विक और परिश्रम से भरा नहीं है तो हम कुछ नहीं कर सकते। इसलिए रेखाओं के साथ व्यक्ति को अपने बाहुबल पर पर भी ध्यान देना चाहिए।

भाग्य रेखा से जानिए कैसे बनेंगे धनवान

नाम से ही समझ रहें होंगे कि भाग्य रेखा का संबंध व्यकित की किस्मत व भाग्य से है। जैसी भाग्य रेखा होगी वैसा हमारा भाग्य होगा। लोगों की भाग्य रेखा काफी गहरी है व मोटी है तो वह व्यक्ति के लिए काफी शुभ माना जाता है। इस तरह का व्यक्ति भाग्यशाली होता है। इस तरह के व्यक्ति को पैतृक संपत्ति का पूरा लाभ मिलता है। कटी-छटी भाग्य रेखा से भाग्य का साथ ज्यादा नहीं मिलेगा, किन्तु ईश्वर की आराधना से लाभ जरूर मिलेगा। अगर आपकी भाग्य रेखा कहीं भी किसी रेखा से कटी नहीं है और कोई भी अन्य रेखा छोटी या बड़ी इसको काटती नहीं है तो आप भाग्यशाली हैं और अपार धन मिलता है।

मणिबंध बताता है आपकी उम्र

हस्तरेखा में कलाई की रेखा को मणिबंध रेखा कहते हैं। यह रेखा हथेली में न होकर हथेली जहां खत्म होती है उस स्थान पर होती है। ये रेखा कंगन जैसी होती है। इनकी संख्या कभी तीन तो कभी एक होती है। मणिबंध रेखा के आकार-प्रकार और इनकी संख्या से व्यक्ति के भाग्य और उम्र की जानकारी मिलती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कलाई पर 4 मणिबंध रेखाओं के बारे में बता रहे हैं।

कलाई की एक मणिबंध रेखा व्यक्ति के 25 साल की उम्र को बताती है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि कलाई पर जितनी मणिबंध रेखाएं हों, उसे 25 से गुणा कर व्यक्ति की आयु उतनी ही होती है। मतलब ये कि यदि किसी की कलाई पर 3 मणिबंध रेखाएं हैं, तो संबंधित व्यक्ति की आयु 75 साल होगी। मणिबंध रेखाओं का कटा-फटा होना व्यक्ति के जीवन की समस्याओं को दर्शाता है। साथ ही मणिबंध रेखा का जंजीरनुमा होना दुखी जीवन की ओर संकेत संकेत देता है।

हाथ मे मणिबंध खुशहाली का प्रतीक

जिन लोगों की कलाई पर गोलाकार घेरा बनाते हुए 4 मणिबंध रेखाएं होती हैं, वे बेहद भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों की आयु लम्बी होने के साथ-साथ जीवन में खुशियां भी अपार होती है। ऐसे लोगों को जीवन में सफलता भी बहुत जल्द मिलती है। साथ ही ऐसे लोग जिस क्षेत्र में जाते हैं वहां अपनी विशेष पहचान बनाते हैं और उन्नति पाते हैं।इन लोगों का परिवार खुशहाल होता है। ये अपने साथ दूसरे का भी भला सोचते हैं और जीवन में बहुत नाम कमाते हैं। जाने के बाद भी लोग इन्हें याद करते है।

हस्तरेखा की यह स्थिति बीमारी का संकेत

अगर आपकी अन्य रेखाओं ने आपकी भाग्य रेखा को काटा है तो आपका जीवन उलझा रहेगा। कभी सफलता तो कभी निराशा मिलेगी। अगर आपके भाग्य को किसी रेखा ने पूरी तरह से बांट दिया है तो आप जीवन भर परेशान रहने के साथ अस्वस्थ्य रहेंगे।

Tags:    

Similar News