Hast Rekha Shastra: हाथ की रेखाओं पर बन रहा ये क्रॉस, तो बहुत भाग्यशाली हैं आप

Mystic Cross on palm: आज हम आपको हथेली की उन रेखाओं के बारे में जो आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली होती है। रेखाएं से जुड़े इस विद्या में इसे मिस्टिक क्रॉस कहते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-08-22 14:59 GMT

हथेली पर मिस्टिक क्रॉस (फोटो- सोशल मीडिया)

Click the Play button to listen to article

Mystic Cross on palm: हाथ (Hast Rekha Shastra) की लकीरें इंसानों की बनती-बिगड़ती जिंदगी का लेखा-जोखा होती है। ज्योतिष विद्या के अनुसार, हथेली पर बनी रेखाओं का किस्मत से डायरेक्ट कनेक्शन होता है। ऐसे में आज हम आपको हथेली की उन रेखाओं के बारे में जो आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली होती है। रेखाएं से जुड़े इस विद्या में इसे मिस्टिक क्रॉस कहते हैं। आपकी हथेली पर बना ये मिस्टिक क्रॉस कहां पर होना चाहिए और आखिर इसका क्या मतलब होता है आइए विस्तार से आपको बताते हैं। 

मिस्टिक क्रॉस हथेली में कहां पर

दरअसल हथेली पर जब दिल और दिमाग की रेखाओं के बीच का जो गैप होता है उसमें लकीरों को ध्यान से देखने पर क्रॉस के निशान जैसा दिखाई देता है तो उसे मिस्टिकल क्रॉस कहते हैं। इस बारे में हस्तरेखा शास्त्र के विशेषज्ञों का मानना है कि जिन लोगों की हथेली पर ये मिस्टिक क्रॉस बनता है, वे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।

फोटो- सोशल मीडिया

हथेली पर बने मिस्टिक क्रॉस के क्या होता हैं फायदे

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों की हथेली पर ये मिस्टिक क्रॉस बनता है यानी दो रेखाओं के बीच गैप में क्रॉस दिखाई देता है तो वो इंसान जीवन में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त करता है। इस हथेली वाले लोग बहुत ही धार्मिक स्वभाव के होते हैं। हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। अपना हिस्सा भी दूसरो की खुशी के लिए दे सकते हैं। ये लोग इंसान को भी बुरी निगाहों से नहीं देखते हैं। इन लकीरों के लोगों को अपने से ज्यादा दूसरो की चिंता फिकर रहती है। इस प्रकृति को लोगों को कलयुग में देवता तुल्य माना गया है। 

लकीरें खोलती हैं तरक्की के नए मार्ग

मिस्टिक क्रॉस जिन लोगों की हथेली पर बना होता है वे अपने स्वभाव और व्यक्तित्व की वजह से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल करने की क्षमता रखते हैं। बुद्धिमान तो ये लोग शुरू से ही होते हैं साथ ही ईमानदार भी जिनका एक आचरण होता है। इन लोगों की जिंदगी में प्रसिद्धि और धन भी बहुत तेजी से आता है। भगवान बृहस्पति की खास कृपा ऐसे लोगों पर हमेशा बनी रहती है। इस तरह के लोगों की एक और खास बात ये होती है कि ये दूसरों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं।

Tags:    

Similar News