Hath Me Ka Aadha Chand ka Matlab: हाथ का आधा चांद क्या देगा पूरा प्यार, जिनके हाथ में है ये निशान, जानिए वो ईमानदार है या धोखेबाज

Hath Me Ka Aadha Chand ka Matlab: हाथ में आधा चांद (Half Moon) का मतलब तकदीर का आइना। जिन लोगों की हाथ में चांद बनता है, वह बहुत ही ज्यादा आकर्षक होते हैं। साथ ही जिसके हाथ पर अर्ध चांद बनता है, तो वह अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करता है।

Update: 2022-07-28 08:26 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Hath  Me Ka Aadha Chand ka Matlb

हाथ  में आधा चांद (Half Moon) का मतलब

हाथ  की रेखाओं में जीवन के कई राज छुपे होते हैं। ये लकीरें इंसान के भूत, भविष्‍य और वर्तमान को दर्शाती हैं। वैसे तो हम जीवन रेखा, ह्रदय रेखा और भाग्य रेखा के बारे में बहुत कुछ देखा जाना और सुना होगा। पर क्या जानते हैं कि हथेलियों में बनने वाले आधा चंद्रमा के बारे में। इसमें भी छिपा है भविष्य का राज। कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेली में चांद बनता है, वह बहुत ही ज्यादा आकर्षक होते हैं। साथ ही जिसके हाथ पर अर्ध चांद बनता है, तो वह अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करता है। हाथों की लकीरों को तकदीर का आइना मानतें है।

जिन लोगों के दोनों हाथों की हथेलियों को मिलाने पर आधे चंद्रमा की स्पष्ट आकृति बनती है, तो ऐसे लोग आकर्षक होने से साथ बुद्धि के भी तेज होते हैं. पुरानी से पुरानी बात भी इन्हें याद रहती है. अपनी बुद्धि के बल पर ही ये लोग अपने जीवन में तरक्की प्राप्त करते हैं. माना जाता है कि ऐसे लोगों को जीवन साथी भी सुंदर मिलता है

  जिस व्यक्ति की हाथ में चाँद का निशान बनता है, वह बहुत ही आकर्षक स्वभाव का होता है।वह अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते हैं। केवल यही नहीं वह अपने साथी से भी ऐसे ही प्रेम की अपेक्षा रखते हैं।

कब बनता है हाथ हाथ चांद

दोनों हाथ की हृदय रेखा को मिलाने सो जो आकार बनता है वो अर्द्धचंद के आकार का होता है तो वो मनुष्य के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। कुछ लोगों के हाथों में इन रेखाओं को मिलाने से चांद बनता है तो कुछ  हाथ में कुछ नहीं बनता है। हथेली की सबसे छोटी उंगली के नीचे एक हृदय रेखा होती है और यह रेखा दोनों हाथों में होती है अगर आप इन्हें मिलाकर देखेंगे, तो यह आधा चांद का स्वरूप सा बनाती है।यदि यह गुरु व शनि पर्वत के अंत तक साफ रेखा के तौर पर जाते हुए अद्र्ध चंद्र बनाती है तो ये एक शुभ चिह्न है जो सभी के नहीं, बल्कि कुछ लोगों के हाथों में ही बनता है। जानते है कि क्या होता है इन रेखाओं से...

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

होते हैं आधा चांद वाले

दोनों हाथों को जोड़ने पर सीधी रेखा बनती है तो आप बहुत शांत और दयालु इंसान हैं। इन्हें हर काम आराम से करना अच्‍छा लगता है। वैसे कहा जाता है कि ऐसे लोग बहुत कम ही होते हैं जिनके हाथों में सीधी रेखा बनती है। अगर आपके हाथों में ऐसी रेखा है तो आप बहुत अच्‍छे इंसान हैं।

जिन लोगों की हाथों को जोड़ने पर रेखाएं टेढ़ी-मेढ़ी नजर आती है तो ऐसे लोगों को अपने बहुत ज्यादा उम्र के लोगों के साथ रहना अच्छा लगता है। इन्हें मैच्योर लोगों के साथ रहना अच्छा लगता है। लोग इनके बारे में क्या सोचते हैं इन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता है।

वैसे तो ज्यादातर लोगों के हाथों में आधा चंद्रमा बना हुआ दिखाई देता है। ऐसे लोग बहुत अट्रैक्‍टिव स्‍वभाव के होते हैं और लाइफ पार्टनर के रुप में अपने बचपन के दोस्‍त या फिर किसी ऐसे व्‍यक्‍ति के साथ सेटल होते है जो विदेश में रहता हो। इन लोगों को प्यार की बहुत जरुरत होती है। लेकिन वे कभी भी ऐसा शो नहीं करते, कि उनको प्‍यार चाहिए। ये दिमाग के तेज होते हैं। कोई भी मुश्‍किल इनके लिए बड़ी नहीं होती है। यही नहीं ऐसे लोग किसी भी काम का नेतृत्‍व करने में नहीं डरते हैं।

जिन लोगों के हाथों में यह निशान होता है, वे इसके प्रभाव के कारण विपरीत परिस्थितियां में भी साकारात्मक बने रहते हैं और यह सब इनके हाथों में मौजूद आधा चांद का कमाल होता है।

जिन लोगों के हाथ में आधा चांद बनता है वे लोग हमेशा दूसरों से अपने भावनाओं को छिपाने की कोशिश करते रहते हैं। शायद इसलिए की वे यह नहीं चाहते कि इनकी दुःख के बारे में किसी ओर को पता चले और वह भी परेशान हो जाए।

जिन लोगों के हाथ में यह रेखा इस रूप में मौजूद होती हैं वे अपने जीवनसाथी से बेहद प्यार करते हैं और साथ ही ये जिससे भी प्यार करते हैं उन्हें कभी धोखा नहीं देते हैं। यानि उसे हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं और उसकी हर जरुर को चाहे फिर वह छोटी हो या बड़ी उसे पूरा करते हैं।

अधूरा चांद होता है उनका दिमाग बहुत तेज़ होता है। याद्दाश्त का तो कोई जवाब ही नहीं होता। ये वर्षो पहली बातो को भी आसानी से याद रखते है। अधूरे चांद वाले लोग अपनी दोस्ती के प्रति बहुत अधिक ईमानदार होते है, और दोस्ती निभाने वाले होते है।

Tags:    

Similar News