“इन संकेतों में छिपे हैं प्रमोशन के राज, क्या जानना चाहेंगे आप?”

जीवन में हर दिन कुछ न कुछ नई घटनाएं जरूर घटती है। जो कभी अच्छे तो कभी बुरे परिणामदेती हैं।  हमारे आस-पास जो घटनाएं होती हैं उन्हें देखकर आपको पहले ही आशंका हो जाती है कि कुछ शुभ या अशुभ होने वाला है।  आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ शुभ संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि कब इन्हें देखने पर नौकरी में प्रमोशन और आर्थिक वृद्धि होती है....

Update: 2019-08-06 07:46 GMT

जयप: जीवन में हर दिन कुछ न कुछ नई घटनाएं जरूर घटती है। जो कभी अच्छे तो कभी बुरे परिणामदेती हैं। हमारे आस-पास जो घटनाएं होती हैं उन्हें देखकर आपको पहले ही आशंका हो जाती है कि कुछ शुभ या अशुभ होने वाला है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ शुभ संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि कब इन्हें देखने पर नौकरी में प्रमोशन और आर्थिक वृद्धि होती है....

कबूतर की गुटर गूं से मिलेगी नौकरी

दिन के समय पहले प्रहर में कबूतर घर की छत पर आकर गूटर गूं करें तो इसे शुभ नौकरी के लिए शुभ शगुन माना गया है। कछुआ दिखा तो मिलेगा धन। कछुआ का किसी भी रूप में दिकखाई देना धन और उन्नति दायक माना गया है।

उल्‍लू की आवाज सुनने पर मनोकामना पूर्ति

रात के समय उल्लू के बोलने की आवाज सुनाई दे तो यह लाभ और उन्नति के लिए अच्छा शगुन माना जाता है। कोई मनोकामना पूरी होने का भी इसे शगुन कहा गया है।

बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, नए दाम सुबह 6 बजे से लागू

नाक और कंधा फड़के तो माने शुभ

अगर आपकी नाक फड़कने लगी है तो यह संकेत है किस आपकी मान-प्रतिष्ठा और आय में वृद्धिा होने वाली है। साथ ही अगर आपका दायां कंधा या बाजू कई दिनों से फड़कने लगा है तो शगुन शास्त्र के अनुसार आपका प्रभाव बढ़ने वाला है।

घर पर कौआ बोला यानी मेहमान का शुभारंभ

दिन के समय दोपहर में अगर कौआ आपके घर की छत पर आकर बोले तो यह मेहमान नहीं बल्कि पदोन्नति मिलने का सूचक होता है। सुबह-सुबह कौआ का बोलना मेहमान के आगमन का संकेत कहा गया है।

लोकसभा: अनुच्छेद 370 का प्रावधान खत्म करने का बिल पेश

सपनों मे दिखे सांप तो नौकरी में मिलेगी पदोन्नति

सपने में आपको सांप दिखाई देते हैं, खास तौर पर काटते हुए तो डरने की जरूरत नहीं है। यह एक अच्छा शगुन है। यह संकेत है कि आपके घर में कोई खुशखबरी आएगी। आपको धन का लाभ मिलेगा या नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है।

छिपकली देखने पर धन लाभ

अगर दिन खाना खाते वक्त छिपकली की आवाज सुनाई दे तो इसे अच्छा शगुन माना जाता है। मान्यता है कि यह आपको भविष्य में धन लाभ और उन्नति का संकेत देता है। इसके अलावा अगर छिपकली दाएं अंग पर गिरे और बायीं ओर से उतरे तो यह आपके लिए शुभ शगुन माना जाएगा।

Tags:    

Similar News