Holi Color: होली पर राशि के अनुसार करें रंगों का चुनाव, मिटेगा हर ग्रह-दोष

Holi Color: होली पर अगर राशि के अनुसार रंगों का चयन कर होली खेला जाये और कपड़े पहना जाए तो जीवन सफल होगा। ग्रह दोष भी दूर होंगे और सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2022-03-15 03:09 GMT

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Holi Color: 

होली के रंग राशि के अनुसार

होली ( Holi) आने में बस कुछ दिन शेष रह गए है। 18 मार्च को होली है। प्यार और उमंग से भरी होली में रंगों का बहुत महत्व है। लोग गिले शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं। शायद होली का गान रंग बरसे.. होली के दिन दिल मिल जाते हैं रंगों में रंग खिल जाते हैं.... मतलब साफ है कि रंगों के बिना होली अधूरी है। तो होली का रंग पूरी तरह से आप पर चढ़ें और इन रंगों से आपके जीवन में शुभता आएं, इसके लिए होली पर रंग राशि के अनुसार किस्मत बदल सकती है। होली पर अगर राशि के अनुसार रंगों का चयन कर होली खेला जाये और कपड़े पहना जाए तो जीवन सफल होगा। ग्रह दोष भी दूर होंगे और सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी।

होली इस बार 17 -18 मार्च को है। मान्यता के अनुसार,होली के रंग जितना सकारात्मक प्रभाव डालते हैं उतना ही नकारात्मक भी। साथ ही रंगों को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि राशि के अनुसार होली पर रंगों का चुनाव करेंगे, तो  होली पर अगर आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल कर होली खेलेंगे, तो किस्मत भी खुल सकती है।  जानते हैं किस राशि के लोगों को किस रंग से होली खेलना शुभ रहेगा...




 


  • मेष राशि वाले आपको होली पर लाल रंग के कपड़े पहनकर लाल रंग से होली खेलना चाहिए।
  • वृषभ राशि वाले होली पर सफेद रंग या बेंगनी और नारंगी रंग के कपड़े पहनकर बैंगनी रंग से होली खेलना चाहिए।
  • मिथुन राशि वाले होली पर हरे रंग के कपड़े पहनकर हरे रंग से होली खेलना चाहिए।
  • कर्क राशि वाले होली पर सफेद रंग के कपड़े पहनकर सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए।
  • सिंह राशि वाले होली पर पीले रंग या नारंगी रंग के कपड़े पहनकर नारंगी रंग से होली खेलना चाहिए।
  • कन्‍या राशि वाले होली पर हरा और भूरा रंग या फिर लाल और पीले रंग के कपड़े पहनकर इन रंगों से होली खेलना चाहिए।
  • तुला राशि वाले हल्‍के रंग के सफेद, गुलाबी और आसमानी रंग के कपड़े पहनकर इन रंगों से होली खेलना चाहिए।
  • वृश्चिक राशि वाले लाल, नारंगी, केसरिया और पीले रंग के कपड़े पहनकर केसरिया रंग से होली खेलना चाहिए।
  • धनु राशि वाले लाल और पीला रंग के कपड़े पहनकर लाल रंग से होली खेलना चाहिए।
  • मकर राशि वाले नीले या फिर काले रंग के कपड़े पहनकर इन्हीं रंगों से होली खेलनी चाहिए।
  • कुंभ राशि वाले बैंगनी, काले और नीले रंग के कपड़े पहनकर नीले रंग से होली खेलनी चाहिए।
  • मीन राशि वाले पीले रंग के कपड़े पहनकर पीले रंग से ही होली खेलेंगे तो अच्छा रहेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News