Holi Me 12 Rashiyo ka Lucky Rang:होली में 12 राशि के लकी रंग, भाग्यशाली बनाने और बुरी नजर से बचाने में कौन सा रंग रहेगा मददगार, जानें

Holi Me 12 Rashiyo ka Lucky Rang: होली की तारीख को लेकर भले मतभेद है, लेकिन रंगों के त्योहार में रंग की होली खेलने को लेकर कोई भेद नहीं है। इस दिन कौन न सा रंग आपको देगा खुशी जानते हैं...

Update: 2023-03-07 13:48 GMT
रंग गुलाल (फोटो : सोशल मीडिया)

Holi Me 12 Rashiyo ka Lucky Rang: होली में 12 राशि के लकी रंग, होली एक ऐसा पर्व है जहां रंगों और गुलाल की मस्ती में सबकुछ सराबोर होता है। होली के दिन रंग और गुलाल प्रेम,मस्ती और भाइचारे का अद्भुत संदेश देते हैं। दरअसल यह एक ऐसा पर्व है जो मन के किसी भी मलाल को दूर कर उसे खुशियों के गुलाल में सराबोर करता है।

होली के दिन हम सभी रंग लगाते हैं और गुलाल खेलते है। ऐसे में अगर आप राशि के मुताबिक होली के रंगों और गुलाल का इस्तमाल करें तो इसका महत्व बढ़ जाता है। दरअसल हर राशि का एक खास रंग होता है और उस रंग और गुलाल से होली खेलना आपके लिए कल्याणकारी होती है। इस बार होली का पर्व 8 मार्च को है और होलिका दहन 7  मार्च को होगा।

मेष से कर्क तक के लिए कौन सा रंग लकी

  • मेष इस राशि के लोगों के लिए लाल और पीला रंग बेहद शुभ रहता हैं। ऐसे में आप होली पर इन्ही दो रंगों को दूसरों को लगाए। ऐसा करने से होली वाले दिन आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा।
  • वृषभ इस राशि के जातक को हरा और नीला रंग लगाना चाहिए। हरा और नीला रंग इस राशि के लिए शुभ माना जाता हैं। ऐसे में जब आप इस रंग से दूसरों का चेहरा रंगते हैं तो आपके और सामने वाले के जीवन में खुशियों की बहार आती हैं।
  • मिथुन गुलाबी रंग इस राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली होता हैं। होली वाले दिन इस रंग को आप सबसे पहले अपने प्रेमी या जीवनसाथी को लगाए। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन सदा सुखी बना रखेगा।
  • कर्क इस राशि के जातक के लिए जामुनी रंग ख़ास माना जाता हैं। इस रंग से अपने घर के सदस्यों को रंगने से परिवार में सुख शान्ति बनी रहती हैं। साथ ही इससे परिवार के सदस्यों की उन्नति होती हैं।




 


सिंह से वृश्चिक तक के लिए कौन सा रंग लकी

  • सिंह इस राशि के जातक नारंगी रंग से होली खेले। इस रंग को किसी और को लगाने से पहले हनुमान जी को लगाए। ऐसा करने से अगली होली तक उनकी कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी और आपको कभी कोई कष्ट नहीं होगा।
  • कन्या इस राशि के जातक के लिए मेहरून और सिल्वर रंग अत्यधिक शुभ होता हैं। इस रंग से होली खेलने पर आपसी रिश्तों में मिठास आती हैं और साथ ही धन लाभ होता हैं।
  • तुला इस राशि के लोगों के लिए सुनहरा गोल्डन रंग और पीला कलर लक्की होता हैं। इन रंगों से होली खेलने पर आपकी किस्मत चमकेगी और साथ ही आपके घर कभी आर्थिक तंगी नहीं आएगी।
  • वृश्चिक इस राशि के लोग सफ़ेद रंग से होली खेल अपनी किस्मत चमका सकते हैं। इस रंग से अपने दोस्तों के साथ होली अवश्य खेले इससे आपको भविष्य में एक अच्छा लाभ मिलेगा।

धनु से मीन तक के लिए कौन सा रंग लकी 

  • धनु इस राशि के जातक के लिए लाल रंग बेहद भाग्यशाली होता हैं। इस रंग को आप सबसे पहले माता रानी को लगाए और फिर घर के दूसरे सदस्यों को इससे रंगे। ऐसा करने से आपके घर लक्ष्मी का आगमन होगा।
  • मकर काला रंग इन राशि वालों को हमेशा बुरी नज़र से बचाता हैं। इसलिए होली वाले दिन इस रंग से टिका लगाने से आपकी खुशियों पर किसी की बुरी नज़र नहीं लगेगी।
  • कुंभ इन राशि वालों को भूरा और जामुनी रंग लाभ पहुचता हैं। इस दिन इस रंग से होली खेलने पर आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होगी।
  • मीन इस राशि के जातक ग्रे यानी स्लेटी रंग लाभदायक होता हैं। इस रंग से करीबियों के साथ होली खेलने से खुशियाँ बढ़ती हैं और किस्मत चमकती हैं।



Tags:    

Similar News