Fish Aquariums Tips : घर में फिश एक्वेरियम रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वास्तु के नियमों का करें पालन

Fish Aquariums Tips : आजकल लगभग हर घर में फिश एक्वेरियम देखने को मिलते हैं। कुछ लोग इस शौक से रखना पसंद करते हैं तो कुछ इस धार्मिक दृष्टि से उचित मानते हैं। अगर आप भी घर में एक्वेरियम रखना चाहते हैं तो इससे पहले कुछ जरूरी बातों को जान लें।

Update:2023-11-25 13:30 IST

How to keep fish aquarium in home for money

Fish Aquariums Tips : फिश एक्वेरियम एक ऐसी चीज है जो हर कोई अपने घर में रखना पसंद करता है। कुछ लोग इसे शौक से रखते हैं तो कुछ लोग इसे धार्मिक दृष्टि से घर में रखना पसंद करते हैं। वास्तु के हिसाब से फिश एक्वेरियम घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में यह होता है वहां पर हमेशा खुशहाली आती है और इसी के साथ यह घर की सुंदरता को बढ़ाने का काम भी करता है। फिश एक्वेरियम में जब हम सुंदर-सुंदर रंगीन मछलियों को देखते हैं तो मन को बेहद सुकून मिलता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक फिश एक्वेरियम में रहने वाली मछलियां घर के किसी सदस्य पर आने वाले संकट को टाल देती हैं और उसे अपने ऊपर ले लिया करती हैं। यह धन वृद्धि में भी सहायक होती हैं। मछलियों को वैसे भी भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है यही कारण है कि लोग इसे घर में रखना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो घर से निकलते समय मछली के दर्शन करना शुभ मानते हैं। ऐसा कहा जाता है की महत्वपूर्ण कार्य पर निकलते समय अगर मछली के दर्शन कर लिए जाए तो काम पूरा हो जाता है।

वैसे तो हर कोई एक्वेरियम घर में रख लेता है लेकिन मात्र इस घर में रख लेने भर से शुभता नहीं आती है। समृद्धि पाने के लिए इस वस्तु के नियमों के मुताबिक रखना चाहिए। चलिए आज आपको इसी के बारे में जानकारी देते हैं।

कितनी होनी चाहिए मछलियां

अगर आप फिश एक्वेरियम रखने के बारे में सोच रहे हैं तो इसमें मछलियों की संख्या पर भी जरूर ध्यान दें। कुछ लोग सुंदरता के चलते ढेर सारी फिश रख लेते हैं जो बिल्कुल भी सही नहीं होता। टैंक में ज्यादा मछलियां रखने से वह ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाती हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से माने तो फिश टैंक में 9 मछलियों को रखना शुभ माना जाता है। इनमें से आठ गोल्डन फिश जो नारंगी रंग की होती है और एक काली मछली रखना शुभ माना जाता है।

कहां रखें एक्वेरियम

एक्वेरियम में बहता हुआ पानी प्रगति को दर्शाता है और वास्तु शास्त्र में इसकी दिशा उत्तर पूर्व मानी गई है। उत्तरी भाग करियर का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए जब भी आप एक्वेरियम अपने घर में रखें उसे पूर्ण या फिर उत्तर पूर्व दिशा में ही रखें। यह आपको शुभ परिणाम देगा और घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आएगा।

इन बातों का रखें ध्यान

इतना ध्यान रखें कि फिश एक्वेरियम आपको अगर लिविंग रूम में रखना है तो इसे दक्षिण पश्चिम दिशा में रखें ताकि आने वालों की नजर सीधा इस पर पड़े। अगर आप लिविंग रूम की बजाय इसे कहीं और रखना चाहते हैं तो उत्तर दिशा बेहतर होगी। इतना ध्यान रखें कि इसे कभी भी किचन या फिर बेडरूम में नहीं रखना चाहिए।एक्वेरियम का आकार गोल या फिर आयातकार होना चाहिए क्योंकि अच्छी तरह से साफ भी हो जाते हैं और शुभ माने जाते हैं। एक्वेरियम का पानी हमेशा बदलते रहना चाहिए। इतना ध्यान रखें कि इसमें पानी का फ्लो होता रहना चाहिए स्थिर पानी घर की उन्नति में बाधा बनता है। एक्वेरियम में मौजूद मछलियों को हमेशा दान देते रहें और ध्यान रखें कि यह मछलियां हमेशा खुश रहें ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे।

Tags:    

Similar News