Control Anger: पति के गुस्से को छूमंतर कर देगा यू अचूक टोटका, मानने लगेंगे सारी बातें

Husband Anger Control Vastu Tips: महिलाओं को अपने पति के गुस्से का शिकार होते हुए देखा जाता है। बहुत सी बार तो ऐसा होता है कि वह इन सबसे परेशान हो जाती हैं और रिश्ते में दरार आने लगती है। अपने पति के गुस्से से परेशान है तो एक अचूक उपाय इस परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।

Update: 2023-11-29 06:45 GMT

Astrological Remedies To Control husbands Anger

Husband Anger Control Vastu Tips: कई बार दो लोगों के बीच रिश्ता तो बहुत अच्छा होता है लेकिन किसी एक का गुस्सा इस रिश्ते में दरार लाने का काम करता है। अक्सर कई महिलाओं को अपने पति के गुस्से की आदत से परेशान होते हुए देखा जाता है। यह वह महिलाएं होती है जिन्हें अधिकतर यह बोलते हुए देखा जाता है कि वह कितनी भी कोशिश करनी है लेकिन उनके पति हमेशा ही उन पर गुस्सा करते रहते हैं। कुछ लोगों का गुस्सा हमेशा ही सातवें आसमान पर चढ़ा रहता है और वह छोटी-छोटी सी बात पर गुस्सा करने लगते हैं और अपनी पत्नी पर अपना गुस्सा निकालते हैं। आप भी अपने पति के इसी तरह के व्यवहार के कारण परेशान हो चुकी हैं और उनकी इस आदत को बदलना चाहती हैं तो आज हम आपको एक ऐसा अचूक उपाय बताते हैं। जिसे करने के बाद तुरंत ही आपके पति धीरे-धीरे गुस्सा करना कम कर देंगे और आपसे हमेशा प्यार और मधुरता से बात करेंगे।

गुरुवार को करें अचूक उपाय

सबसे पहले तो यह जान लें कि आप अपने पति के गुस्से को कम करने के लिए जो उपाय कर रही हैं उसे आपको किसी को बताना नहीं है बल्कि यह गुप्त रूप से करने वाला उपाय है। इस गुरुवार के दिन किया जाना है और इसे बिना बताएं चुपचाप कर दें और देखते ही देखते आपको उसका चमत्कार नजर आने लगेगा।

ऐसे करें उपाय

आपको गुरुवार के दिन एक सफेद कपड़ा लेना है और उसके अंदर गुड़ की एक डली रख देना है।

गुड़ की डाली के साथ दो तांबे के सिक्के और एक मुट्ठी नमक भी इस कपड़े में रख दें।

इसके बाद एक मुट्ठी गेहूं भी इन चीजों के साथ रख दें।

सारी चीजें कपड़े में अच्छी तरह से रखने के बाद इसकी एक पोटली बना लें।

बनी हुई पोटली को अपने घर में कहीं पर छुपा कर रख दें।

कितने दिन करें उपाय

गुरुवार के दिन किया गया यह गुप्त उपाय आपके पति के गुस्से को देखते ही देखते कम कर देगा। वह जो अब तक आपकी बातें नहीं मानते आ रहे थे धीरे-धीरे आपकी बातें मानने लगेंगे। घर में बन रही लड़ाई झगड़ा और क्लेश की स्थिति खत्म हो जाएगी। पोटली के इस उपाय को आपको 43 दिनों के लिए करना है। यानी कि इस गुप्त पोटली को आपको 43 दिन तक छुपा कर रखना होगा। समय पूरा हो जाने के बाद आप इस बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

Tags:    

Similar News