सूनी है गोद,कालसर्प दोष हैं तो इस जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय

जन्माष्टमी पर क्या करें उपाय? श्री कृष्ण का जन्म नई खुशियों को लेकर आता है। मानस में प्रेम का संचार होता है। इस जन्माष्टमी पर कृष्ण से जुड़े कुछ उपाय है, जो जीवन में धन की कमी को दूर और कालसर्प दोष से मुक्त करते हैं जानिए क्या ...

Update: 2024-08-25 12:00 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

जन्माष्टमी पर क्या करें उपाय?

बाल गोपाल नंदलाल का जन्मोत्सव 26 अगस्त को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जायेगा। कृष्ण प्रेम करुणा, वात्सल्य और प्रेम के अवतार है। जिन्होंने धर्म की रक्षा की और धर्म-अधर्म का पाठ पढ़ाया। कहते हैं कृष्ण के जन्म से सृष्टि में हर तरफ खुशियां छा जाती है ,ऊर्जा का संचार होता है। कृष्ण का जन्म नई खुशियों को लेकर आता है। मानस में प्रेम का संचार होता है। इस जन्माष्टमी पर कृष्ण से जुड़े कुछ उपाय है, जो जीवन में नई उमंग, प्रेम और उत्साह का संचार करते हैं। हर दोष से मुक्त करते हैं। जानते हैं इनके बारे में।

इससे पहले जान लें कि जन्माष्मी के दिन सुबह स्नान कर के भगवान कृष्ण की पूजा पीले फूल वस्त्र और माखन मिश्री से करें।इस दिन अर्पित की जाने वाली सभी चीजों में पहले गंगा जल छिड़कर पवित्र कर लें। सभी चीजें दाहिने हाथ से भगवान कृष्ण को अर्पित करें। पूजा समाप्ति के बाद तुलसी दल, माखन मिसरी और पीले फल प्रसाद के रूप में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवश्य बांटें।

जन्माष्टमी पर संतान प्राप्ति के उपाय

वो मां धन्य है जिसने कृष्ण को जन्म दिया और पालन पोषण किया। गुणों के भंडार कृष्ण जैसी संतान की हर माता पिता को चाहत होती है। माता-पिता का सम्मान करने और परिवार का नाम रोशन करने वाली संतान की इच्छा किसे नहीं होती है? लेकिन जिस वक्त किसी बच्चे का जन्म होता है, उस समय बन रहे नवग्रह के योग के अनुसार ही संतान की प्राप्ति होती है। यदि सभी ग्रह उच्च के होते हैं तो वह व्यक्ति न केवल ख्याति प्राप्त करता है, बल्कि परिवार का नाम भी रोशन करता है।

ज्योतिष के अनुसार यदि आप भी यह चाहते हैं कि आपकी आने वाली संतान आपका और अपने परिवार का नाम रोशन करें तो इस जन्माष्टमी पर इस मंत्र का विधि-विधान से जाप करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

मंत्र: ऐं क्लीं देवकी सुत गोविंद, वासुदेव, जगत्पते।

देहि में तनय कृष्ण, त्वाम अहं शरणं गत: क्लीं।।

इसके लिए जन्माष्टमी के दिन सुबह या शाम के समय कुश के आसन पर बैठकर इस मंत्र का जाप करें। सामने बालगोपाल की मूर्ति या चित्र अवश्य रखें और मन में बालगोपाल का स्मरण करें। कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें। जाप के बाद कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाएं और स्वस्थ व सुंदर संतान के लिए प्रार्थना करें।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

जन्माष्टमी पर धन प्राप्ति के लिए

  • घर में भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना गया है। वासुदेव द्वारा कान्हा को टोकरी में लेकर नदी पार करने वाली तस्वीर घर में लगाने से कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। कान्हा का माखन खाते हुए चित्र रसोई घर में लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से भंडार भरे रहते हैं।
  • शयन कक्ष में किसी भी देवी-देवता का फोटो नहीं लगाना चाहिए, लेकिन श्रीराधा-कृष्ण फोटो शयनकक्ष में लगा सकते हैं। महाभारत युद्ध दर्शाने वाले फोटो घर में नहीं लगाने चाहिए।
  • बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। बांसुरी को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है। साथ ही वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं। अगर घर की एक सीध में तीन दरवाजे हैं तो इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर दो बांसुरी लगाएं। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है।
  • जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण स्वरूप का अभिषेक एक शंख में दूध से करें। अभिषेक करने के बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें। धन की कभी कमी नहीं होगी।

जन्माष्टमी पर कालसर्प दोष से मुक्ति

कालिया नाग को बस में करने वाले भगवान श्रीकृष्ण को अपने श्रृंगार में मोर पंख सबसे ज्यादा प्रिय हैं।जन्माष्टमी के दिन मोर पंख अर्पित करने वाले भक्तों पर भगवान श्रीकृष्ण कृपा बरसाते हैं। जन्माष्टमी की रात्रि तकिए के नीचे सात मोर रखें ऐसा करने से कालसर्प दोष दूर हो जाता है। घर में मोरपंख रखने से सुख शांति आती है। मोरपंख को पर्स में रखने से पर्स कभी खाली नहीं होता है।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

जन्माष्टमी पर ऋण मुक्ति के लिए

  • जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा करते समय पूजा स्थल पर कुछ सिक्के रखें और उसके बाद पूजा शुरू करें। जब पूजा खत्म हो जाए तो उस सिक्के को उठाकर अपने बटुए में रख लें और हमेशा रखे रहें। माना जाता है कि यह उपाय करने से लक्ष्मी जी की कृपा होती है।
  • कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा शुरू करने से पहले 11 कौड़ियों को एक पीले वस्त्र में बांधकर पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा के पास रखें और भगवान श्रीकृष्ण और मां लक्ष्मी का पूजन एक साथ करें। कौड़ियां मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं। पूजा समाप्त करने के बाद कौड़ियों को पीली पोटली को तिजोरी में रख दें।
  • जन्माष्टमी की शाम को तुलसी पूजन करें। तुलसी के पौधे को लाल चुनरी ओढ़ाकर दीपक जलाएं। इसके बाद तुलसी के पौधे के सामने ही बैठकर माला लेकर "ॐ वासुदेवाय नम:" का जाप दो बार पूरी माला फेरकर करें। आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी और घर में समृद्धि आएगी।

Tags:    

Similar News