Janmashtami 2022 Zodiac sign: जन्माष्टमी पर करें मंत्र जाप, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, कष्टों को दूर करेंगे कृष्ण भगवान

Janmashtami 2022 Zodiac sign: जन्माष्टमी का त्योहार जीवन में हर्ष उल्लास भरने का काम करता है। इस दिन अगर बाल गोपाल की पूजा शास्त्र सम्मत की जाये और राशि के अनुसा मंत्र जाप करे तो हर कष्ट दूर होता है।

Update: 2022-08-17 10:51 GMT

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Janmashtami 2022 Mantra Jaap zodiac sign: 

जन्माष्टमी राशि के अनुसार मंत्र जाप

इस साल मथुरा समेत देश के कई हिस्सों में जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाया जायेगा। इस दिन ध्रुव और वृद्धि योग में कृष्ण की पूजा होगी। शास्त्रों में कहा गया है कि अगर सच्चे मन से श्रीकृष्ण की पूजा जन्माष्टमी पर की जाये तो हर इच्छा पूरी होती है। इसके लिए जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाकर उनका सुंदर श्रृंगार करना चाहिए । साथ ही उन्हें रोली और अक्षत का तिलक लगाकर माखन-मिश्री का भोग लगाना चाहिए। कृष्ण जी पूजा में गंगाजल और तुलसी के पत्ते अवश्य उपयोग करें।

जन्माष्टमी पर  कृष्ण जी पीले चंदन या फिर केसर का तिलक लगाना चाहिए साथ ही साथ उन्हें मोर के मुकुट और बांसुरी जरूर अर्पित करना चाहिए। इसके बाद कान्हा को पुष्प, फल, पंजीरी,चरणामृत आदि अर्पित करें। भगवान श्री कृष्ण की पूजा में जो कुछ भी प्रसाद अर्पित करें उसमें तुलसी डालना चाहिए। लेकिन इन सब में  अगर श्रीकृष्ण की पूजा और मंत्र जाप राशि के अनुसार करें तो सिर्फ भाग्य बढ़ता है बल्कि  हर तरह के कष्टों से मुक्ति भी मिल जाती है।

राशि के अनुसार मंत्र जाप

  • मेष- श्री कृष्ण के मंत्र 'ॐ कमलनाथाय नम:' का जाप करें।इससे दांपत्य जीवन में सुख बना रहता है। साथ ही मानसिक कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।
  • वृषभ- श्री कृष्ण के अष्टक का पाठ करें।ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
  • मिथुन- श्री कृष्ण को तुलसी अर्पित करें और 'ॐ गोविन्दाय नम:' मं‍त्र का जाप करें। इससे साहस और पराक्रम में वृद्धि होती है।
  • कर्क- श्री कृष्ण को सफेद गुलाब अर्पित करें और राधाष्टक का पाठ करें। इससे श्रीकृष्ण की विशिष्ट कृपा मानी जाती है। साथ ही इन्हें हर कार्य में सफलता भी मिलती है।
  •  सिंह- श्री कृष्ण के मंत्र 'ॐ कोटि-सूर्य-समप्रभाय नम:' का जाप करें। इससे आपके मान-सम्मान में काफी वृद्धि होगी।
  • कन्या- श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का ध्यान कर 'ॐ देवकी-नंदनाय नम:' का जाप करें।इससे भगवान कृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
  • तुला- श्री कृष्ण का ध्यान कर 'ॐ लीला-धराय नम:' का जाप करें।इससे आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
  • वृश्चिक- वराह भगवान का ध्यान कर 'ॐ वराह नम:' का जाप करें। जीवन में कोई परेशानी नहीं आएगी।
  • धनु- श्री कृष्ण के गुरु रूप का ध्यान कर 'ॐ जगद्‍गुरुवे नम': का जाप करें।इससे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही आर्थिक लाभ के योग भी बनते हैं।
  • मकर- श्री कृष्ण के सुदर्शनधारी स्वरूप का ध्यान कर 'ॐ पूतना-जीविता हराय नम:' का जाप करें।इससे जीवन में ढेर सारी खुशियां आती हैं।
  • कुंभ- श्री कृष्ण के दया रूप का ध्यान कर 'ॐ दयानिधाय नम:' का जाप करें।इससे हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
  • मीन- श्री कृष्ण के नटखट रूप का ध्यान कर 'ॐ यशोदा-वत्सलाय नम:' का जाप करें।इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।


जन्माष्टमी पर क्या भोग लगाएं?

जन्माष्टमी के दिन मान्यता है कि लोग कृष्ण कन्हैया को छप्पन भोग चढ़ाते हैं। लेकिन भगवान कृष्ण को सबसे अधिक पसंद माखन मिश्री, पंचामृत और पंजीरी होती है। कहते हैं कि भगवान कृष्ण को जो प्रसाद चढ़ाया जाता है उस भोग को बाल भोग कहा जाता है। कहा जाता है कि  परिवार की सुख शांति के लिए श्रीकृष्ण के समक्ष सच्चे ह्रदय से जो मांगे वो पूरा होगा।


Tags:    

Similar News