ज्येष्ठ अमावस्या 2021: बहुत खास है इस बार की अमावस्या तिथि, जानिए किस मुहूर्त में पूजा का मिलेगा फल

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों के तर्पण के साथ शनिदेव की पूजा भी विधि-विधान से की जाती है। इस बन रहे हैं कई शुभ मुहूर्त।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-05-21 06:37 GMT

कांसेप्ट फोटो ( सौ. से सोशल मीडिया)

ज्येष्ठ अमावस्या 2021 ( Jyeshtha Amavasya 2021)

10 जून को ज्येष्ठ माह की ज्येष्ठ अमावस्या तिथि है। इस दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन पितरों के तर्पण के साथ शनिदेव की पूजा भी विधि-विधान से की जाती है। कहा जाता है कि ज्येष्ठ की अमावस्या के दिन शनिदेव का जन्म हुआ था।

शनि देव की पूजा के साथ इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री का व्रत भी रखती है। जानते हैं इस बार अमावस्या के दिन कौन सा योग और शुभ मुहूर्त है।

जानिए शुभ मुहूर्त (Auspicious Time)

10 जून गुरुवार को मनाई जाने वाली अमावस्या के दिन अमावस्या तिथि 9 जून को दोपहर 1. 57 से शुरू होकर 10 जून को शाम 04.22 मिनट पर खत्म हो जाएगी। इस दिन नक्षत्र रोहिणी 11:45 AM तक उसके बाद मॄगशिरा रहेगा। राहुकाल काल को छोड़कर इन मुहूर्तों में पूजा करने से मनोरथ सिद्ध होते हैं।

अमृत काल -08:09 AM से 09:57 AM, 04:42 AM

अभिजीत मुहूर्त- 11:30 AM से 12:25 PM

विजय मुहूर्त- 02:14 PM से 03:09 PM

ब्रह्म मुहूर्त- 03:44 AM

बता दें कि इस बार अमावस्या के दिन ही सूर्य ग्रहण भी लगेगा । जो साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण होगा।

Tags:    

Similar News