Jyotish Me Rashi Aur Rang : जानिए क्या है आपकी राशि का रंग और स्वामी ग्रह, खुलेगी बंद किस्मत, चमकेगा आपका भाग्य

Jyotish Me Rashi Aur Rang : ज्योतिष (Jyotish) में 12 राशियाँ होती हैं। हर राशि का अपना एक अलग महत्व है। भविष्य को संवारने में राशियां आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती हैं। यहां तक कि राशि के अनुसार अपने भाग्यशाली रंग का चुनाव करना भी आपके लिए शुभ होगा और उन राशियों के संबंधित स्वामी ग्रह हैं। प्रत्येक राशि की अपनी भिन्न प्रकृति और अपना स्वभाव होता है जिसका प्रभाव मनुष्य जीवन पर दिखता है।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2022-02-09 04:15 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Jyotish Me Rashi Aur Rang:

ज्योतिष  में राशि और रंग : क्या आप जानते हैं, राशि के अनुसार आपका भाग्यशाली रंग( Lucky Colour) कौनसा है ? नहीं, तो चलिए वैदिक ज्योतिष के माध्यम से जानते हैं आपका लकी कलर। जीवनपथ पर हर व्यक्ति प्रगति चाहता है कि हर कार्य में उसे सफलता प्राप्त हो। किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े या हर कठिनाई का वह डटकर मुकाबला करने के काबिल हो।  एक खुशहाल जिंदगी जीने  के लिए बेहतर है कि आप अपनी राशि के हिसाब से कोई कदम बढ़ाएं।

जीवन में आगे आपको बढ़ना ही है तो बेहतर है कि अपनी राशि के अनुसार सोच-विचार कर काम किया जाए। ज्योतिष (Jyotish) में 12 राशियाँ होती हैं। हर राशि का अपना एक अलग महत्व है। भविष्य को संवारने में राशियां आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती हैं। यहां तक कि राशि के अनुसार अपने भाग्यशाली रंग का चुनाव करना भी आपके लिए शुभ होगा और उन राशियों के संबंधित स्वामी ग्रह हैं।  प्रत्येक राशि की अपनी भिन्न प्रकृति और अपना स्वभाव होता है जिसका प्रभाव मनुष्य जीवन पर दिखता है। 

मेष राशि का रंग : स्वामी मंगल है। यह अग्नि तत्व की राशि होती है। मेष राशि वालों के लिए लाल रंग शुभ होता है। प्रत्येक मंगलवार को आपको लाल रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए।

वृषभ राशि का रंग :  स्वामी शुक्र होता है। यह पृथ्वी तत्व की राशि होती है।  इस राशि के लिए गुलाबी रंग लकी होता है। इसलिए शुक्रवार के दिन आपको गुलाबी रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे आपका भाग्य मजबूत होगा।

मिथुन राशि का रंग :  स्वामी बुध ग्रह होता है। यह वायु तत्व की राशि है। हरा रंग मिथुन राशि के लिए भाग्यशाली होता है। इस राशि के जातकों को बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

कर्क राशि का रंग : इस राशि का स्वामी चंद्र ग्रह होता है। कर्क जल तत्व की राशि है।  कर्क राशि के लिए सफेद, समुद्री हरा या हल्का नीला रंग लकी होता है। प्रत्येक सोमवार के दिन आपको इस रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे आपका भाग्य मजबूत होगा।

सिंह राशि का रंग : इस राशि का सूर्य ग्रह सिंह राशि का स्वामी है।  यह अग्नि तत्व की राशि है। सिंह राशि के लिए केसरिया और सुनहरा रंग भाग्यशाली होता है। अपने भाग्य के सितारे को चमकाने के लिए रविवार के दिन आपको केसरिया या संतरी रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए।

कन्या राशि का रंग :  इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। ज्योतिष के अनुसार यह पृथ्वी तत्व की राशि है। हरा रंग कन्या राशि के लिए शुभ होता है। कन्या राशि के जातकों को बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

तुला राशि का रंग : इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है और यह वायु तत्व की राशि है। इस राशि के जातकों के लिए लकी रंग पिंक और ऑफ़ व्हाइट हैं। शुक्रवार के दिन आपको इस रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि का रंग : इस राशि का  स्वामी मंगल ग्रह है।  यह जल तत्व की राशि है। लाल रंग वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए भाग्यशाली होता है। सकारात्मक परिणाम पाने के लिए मंगलवार के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

धनु राशि का रंग : इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह होता है। यह अग्नि तत्व की राशि है और पीला रंग इस राशि के जातकों के लिए शुभ होता है।  गुरुवार के दिन धनु राशि के जातकों को पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मकर राशि का रंग : मकर पृथ्वी तत्व की राशि है  इस राशि का स्वामी शनि ग्रह  हैं। अतः मकर राशि वाले जातकों के लिए काला रंग शुभ होता है। शुभ परिणाम पाने के लिए शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनें।

कुंभ राशि का रंग : कुंभ वायु तत्व की राशि है  इस राशि का स्वामी  ग्रह शनि  है। जो इस राशि पर राज करते हैं। कुंभ राशि वाले जातकों के लिए काला, बैंगनी और गहरा नीला रंग शुभ होता है। शनिवार के दिन कुंभ राशि के जातकों को अच्छे परिणाम पाने के लिए काले, बैंगनी और गहरे नीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

मीन राशि का रंग : मीन जल तत्व की राशि है।  इस राशि का  स्वामी ग्रह गुरु हैं। मीन राशि के जातकों के लिए पीला रंग भाग्यशाली होता है। अतः गुरुवार के दिन मीन राशि वाले जातकों को पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। इससे उनके भाग्य में वृद्धि होगी।

Tags:    

Similar News