Jyotish Tips: गुप्त दान का महत्व क्या है?, कैसे करना चाहिए, जानिए इससे कैसे मिलता है दुखों से छुटकारा
Jyotish Tips: हिंदू धर्म में पूजा तप दान का बहुत महत्व है। धर्म ग्रंथों में दान का सर्वोच्च स्थान है।खासकर गुप्तदान का महत्व है। वेदों मे गुप्त दान करने का कहा गया है। जानिए कैसे...;
Jyotish Tips: दान करना पुण्य का काम है। जैसे पानी का दान, खाने का दान आदि। यह दान मानव मात्र की भलाई के लिए किए जाते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति गुप्त दान करना है तो दान का महत्व और भी बढ़ जाता है। जब आप बिना किसी को बताए कुछ दान करते हैं या देते हैं तो इसे गुप्त दान कहा जाता है।
अपने जीवन में काफी कठिन परिश्रम करते हैं, फिर भी हमें कई बार सफलता नहीं मिल पाती। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पूर्व जन्म के कर्मों के अनुसार ही आज हमें सुख-दुख प्राप्त होता है। हम जो भी कर्म कर रहे हैं, हमें भविष्य में निश्चित रूप से उसका लाभ मिलने वाला है। आपने सुना भी होगा कि जो आप देंगे, इसी वजह से चाहे कोई भी धर्म क्यों ना हो, सभी में दान करना दुख का निवारण बताया गया है।
गुप्त दान का महत्व क्या है?
दान का अर्थ है देना और फिर पाना, जो भी आपने पिछले जन्म में दिया है, उसका फल आप इस जन्म में भोग रहे हैं। धर्म शास्त्रों के अनुसार आपके पास आज जो भी है वह आपकी बुद्धि की वजह से नहीं है, बल्कि आपके पूर्व में किए गए पुण्य की वजह से हैं। दान करने से व्यक्ति को अपने जीवन में दुखों से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही असीम पुण्य की भी प्राप्ति होती है इसीलिए हमें अपने जीवन में दान करते रहना चाहिए।
वैदिक मान्यता में दान का महत्व
दान कई प्रकार के होते हैं, इन्हीं में से एक दान है गुप्त दान. जो कल्पवृक्ष के समान मनुष्य की मनोकामनाएं पूरी करता है अथवा दीवार की भांति मनुष्य की मुसीबतों से रक्षा भी करता है. वेदों में दी गई जानकारी के अनुसार यह इस प्रकार का दान है कि यदि हम अपने एक हाथ से दान किया हो, तो दूसरे हाथ को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं हो. इसीलिए गुप्त दान प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण माना जाता है.वैदिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त दान की मंशा रखने वाले व्यक्ति को किसी भी तत्काल तिथि में गंगा-यमुना या फिर किसी भी पवित्र नदी के जल में जब भी वह डुबकी लगाए, तो उस समय सिक्के या जेवर डालने चाहिए।
महिलाओं के लिए दान
अमावस्या, पूर्णमासी या किसी अन्य तिथि पर किसी छोटे पात्र में रुपए, स्वर्ण, चांदी रखकर नदी में डुबकी लगाए और बाद में उसे बालू के नीचे दबा दे। यह सब गुप्त दान के रूप में माना जाता है और ऐसा करने से आपको अपने जीवन में अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है, साथ ही जीवन की सभी बाधाएं भी समाप्त हो जाती है।
दान में करें ये चीजें
जल का दान करना सबसे पुण्य का काम माना गया है। जल दान करते समय कोई दिखावा नहीं करना चाहिए, बल्कि इसका गुप्त दान करना चाहिए। गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए सड़क किनारे पानी का मटका या घड़ा रख सकते हैं, या फिर आप प्याऊ भी बनवा सकते हैं।
गुड़ का दान बहुत ही शुभ माना गया है। गुड़ का दान करने से कुंडली में मौजूद सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। अगर व्यक्ति पर सूर्य देव की कृपा हो तो व्यक्ति के मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। गुड़ का गुप्त दान करने से व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलने लगती है।
फलों का गुप्त दान करना भी अच्छा माना जाता है। जगजाहिर किए बिना आप मौसमी फलों का दान गरीब और जरूरतमंदों को कर सकते हैं। ध्यान रहे कि हमेशा साबुत फल का ही दान करना चाहिए। निसंतान दंपत्ति संतान प्राप्ति के लिए फल का गुप्त दान कर सकते हैं। दही का गुप्त दान करना भी बहुत अच्छा माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, दही के गुप्त दान से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। जिससे आपकी काफी समस्याएं हल हो जाती हैं।