Kanya Rashi 16 August 2024 कन्या राशिवाले आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी

Kanya Rashi 16 August 2024 कन्या राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Update: 2024-08-15 11:39 GMT

16 August 2024 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप व्यवसाय में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको उत्तम कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।

धन-संपत्ति ( Money) धन और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

सेहत ( Health) आज सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

करियर ( Career) किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर जातक को खुशी देगा।

प्यार ( Love) प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

परिवार ( Family) अविवाहितों के विवाह तय होने से परिवार में खुशियां छाई रहेंगी

उपाय ( Remedy)किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार कुछ रूपए दें।

पूर्वाभास (Forecast) ससुराल में किसी सदस्य से रिश्ता खराब होग।

शुभ अंक (Lucky Number) 2


                                  राशिफल ज्ञान            


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News