Kark Ka Love Rashifal 9 March 2024 कर्क राशि आज काम में निराशा हाथ लगेगी, जानिए कल का हाल

Kark Ka Love Rashifal 9 March 2024 कर्क राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल

Update:2024-03-09 06:52 IST

9 March 2024 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक आज का दिन निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला है।प्रभाव में वृद्धि होगी। निवेश में शुरूआत में लाभ होगा। जातक के प्रयासों को शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग है। प्यार के संबंधों के लिहाज से दिन अनूकूल है।

कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money)जातक को व्यवसायिक काम में निराशा हाथ लगेगा।

कर्क राशि सेहत ( Health) आज सेहत सामान्य रहेगा, हल्की-फुल्की चोट चपेट लग सकती है।

कर्क राशि करियर ( Career) जातक को ऑफिस में परेशाी होगी, लेकिन

कर्क राशि आज का लव राशिफल (Love) ) आज का लव राशिफल में जातक को ब्रेकअप के बाद भी पुराने प्यार की याद आएगी।

कर्क राशि परिवार ( Family)माता-पिता की इज्जत के साथ भाई-बहनों के साथ प्यार से पेश आएंगे।

कर्क राशि का उपाय ( Remedy) भगवान विष्णु की पूजा और आराधना करें।

कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast) सेहत का ख्याल रखें, बीमार पड़ सकते है।

कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5


आनेवाला कल 10 मार्च 2024 का राशिफल व् भविष्यवाणी

आनेवाला कल 10 मार्च 2024 रविवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि चंद्रमा मीन राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 10 मार्च 2024 रविवार कल की भविष्यवाणी...

कल का कर्क राशिफल 10 मार्च 2024 (Cancer Horoscope Tomorrow)

कर्क राशिफल के जातक कल की भविष्यवाणी के अनुसार सरकारी जॉब कर रहे लोगों को काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। (Kal Ka Rashifal) नसों में खिंचाव हो सकता है। सेहत से जुड़े मामलों में अनदेखी न करें। अनुशासनहीनता के कारण दिनचर्या बिगड़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

 राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News