Kartik Purnima 2022: जानें कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें-क्या ना करें, इस दिन किस चीज का करना चाहिए दान

Kartik Purnima 2022: कार्तिक माह को हिंदू धर्म में सर्वश्रेष्ठ माह माना जाता है। इस माह में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा आदि कई त्योहार को मनाया जाता है।

Report :  Anupma Raj
Update:2022-10-30 08:57 IST

Kartik Purnima (Image: Social Media)

Kartik Purnima 2022: कार्तिक माह को हिंदू धर्म में सर्वश्रेष्ठ माह माना जाता है। इस माह में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा आदि कई त्योहार को मनाया जाता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को मनाया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा पर दान का विशेष महत्व रहता है, इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।तो आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें-क्या ना करें, इस दिन किस चीज का करना चाहिए दान:

कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें (Kartik Purnima 2022)

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें।

अगर पास में गंगा नदी मौजूद है तो वहां जरूर स्नान करें।

सुबह के समय मिट्टी के दीपक में घी या तिल का तेल डालकर दीपदान करें।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें।

इस दिन विष्णु मंत्र- 'नमो स्तवन अनंताय सहस्त्र मूर्तये, सहस्त्रपादाक्षि शिरोरु बाहवे।

सहस्त्र नाम्ने पुरुषाय शाश्वते, सहस्त्रकोटि युग धारिणे नम:।।' का मंत्र जाप करें। 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर में हवन या पूजन करें।

घी, अन्न या खाने की कोई भी चीज या वस्तु दान करें।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम के समय भी मंदिर में दीपदान करें।

इस दिन श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्दी मिश्रित जल डालकर और हल्दी से स्वास्तिक बनाना चाहिए, ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करके धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या ना करें 

दरअसल ऐसा कहा जाता है कि भगवान कब और किस रूप में आ जाएं, कहा नहीं जा सकता है इसलिए ना केवल कार्तिक पूर्णिमा के दिन बल्कि कभी भी गरीब और असहाय लोगों का अपमान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें हमेशा अतिथि और भिखारी को खाना-पानी देकर ही विदा करना चाहिए। इस दिन किसी को अपशब्‍द कहने की गलती ना करें। साथ ही इस दिन नॉनवेज और शराब का सेवन करना जीवन में संकटों का बुलावा देना है, इसलिए यह गलती ना करें। इसके अलावा।इस दिन नाखून और बाल काटने से भी बचना चाहिए। 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन किस चीज का करना चाहिए दान:

गुड़ (Jaggery)

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना चाहिए क्योंकि यह शुभ माना जाता है। अगर आप इस दिन गुड़ दान करते हैं तो भगवान विष्णु बहुत खुश होते हैं और वो दरिद्रता नाश होने का आशीर्वाद देते हैं। साथ ही धन की कभी कमी महसूस नहीं होती है। इसके साथ ही आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। 

वस्त्र (Clothes)

दरअसल कार्तिक पूर्णिमा के दिन वस्त्र का दान करना अति शुभ माना जाता है। बता दें इस दिन वस्त्र का दान करने से दोगुना अधिक फल मिलता है, साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी हमेशा उत्तम रहेगी। 

अनाज (Cereal)

कार्तिक पूर्णिमा के दिन अनाज का दान जरूर करना चाहिए क्योंकि यह शुभ माना जाता है। साथ ही इससे परम कल्याण की प्राप्ति होती है। बता दें अन्न का दान जीवन में सम्मान का कारक होता है। इसके साथ ही कभी भी आपके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होगी। 

दूध (Milk)

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध का दान देना शुभ माना जाता है। दरअसल दूध का दान करने से आपके घर पर हमेशा बरकत बनी रहती हैं, जिसके कारण कभी भी धन का अभाव नहीं होगा। हालांकि बस इस बात का ध्यान रखें कि शाम के समय दूध का दान ना करें क्योंकि दूध का संबंधी चंद्रमा से माना जाता है। दरअसल इन चीजों का दान देना शुभ होगा।


Tags:    

Similar News