Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान, होगी मां लक्ष्मी की कृपा

Kartik Purnima 2022: हिंदू धर्म में कार्तिक माह (Kartik Month) को सर्वश्रेष्ठ माह माना जाता है। कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा भी खास मानी जाती है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-10-27 02:32 GMT

Kartik Purnima 2022 (Image: Social Media)

Kartik Purnima 2022: हिंदू धर्म में कार्तिक माह (Kartik Month) को सर्वश्रेष्ठ माह माना जाता है। कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा भी खास मानी जाती है। दरअसल कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2022) को कई नामों जैसे त्रिपुरारी पूर्णिमा (Tripurari Purnima 2022) और गंगा स्नान (Ganga Snan) आदि के नाम से भी जाना जाता है। 

इस दौरान दान करना अच्छा माना जाता है। तो आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसे करें दान:

कार्तिक पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान (Donate These Things On Kartik Purnima according Zodiac signs )

मेष राशि- दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना चाहिए।

वृष राशि: कहते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर वृष राशि के लोगों को गर्म कपड़ों का दान करना उत्तम रहता है। 

मिथुन राशि-कार्तिक पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि के लोगों को मूंग की दाल का दान करें, यह शुभ होता है। मिथुन राशि के लोगों को इस दिन इन चीज़ों का दान जरूर करना चाहिए।

कर्क राशि- कार्तिक पूर्णिमा पर कर्क राशि के जातकों को चावलों का दान करना चाहिए। कर्क राशि के लोगों को इस दिन इन चीज़ों का दान करना शुभ होता है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गेहूं का दान करना बहुत शुभ होता है। इसलिए सिंह राशि के लोगों को इन चीज़ों का दान जरूर करना चाहिए।

कन्या राशि: दरअसल कार्तिक पूर्णिमा के दिन हरे रंग का चारा कन्या राशि को दान करना चाहिए। इसलिए कन्या राशि के लोग इन चीज़ों का दान जरूर करें। 

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीबों औरर जरूरतमंद लोगों को भोजन का दान करना अति शुभ होता है। 

वृश्चिकृ राशि: कार्तिक पूर्णिमा के दिन वृश्चिक राशि के जातक गुड़ और चना का दान करें। इसलिए वृश्चिक राशि के लोग इन चीज़ों का दान जरूर करें।

धनु राशि: कार्तिक पूर्णिमा के दिन धनु राशि के लोगों को गर्म खाने की चीजें, जैसे बाजरा आदि का दान करना अति शुभ होता है।

मकर राशि: कार्तिक पूर्णिमा के दिन कंबल का दान करना उत्तम माना जाता है।

कुंभ राशि: दरअसल कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुंभ राशि के जातकों को काली उड़द की दाल शुभ फलदायी होती है। 

मीन राशि: कार्तिक पूर्णिमा के दिन मीन राशि के जातकों को हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करना उत्तम होता है। इसलिए मीन राशि के लोग इस दिन इन चीज़ों का दान जरूर करें।



Tags:    

Similar News