2022 Karwa Chauth in Bihar: बिहार में कब है करवा चौथ, जानें किस समय चंद्रमा की पूजा करना होगा बेहद शुभ

Karwa Chauth 2022 Bihar: 13 अक्टूबर यानी कल पूरे देशभर में धूमधाम से करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा।करवाचौथ कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-10-13 11:35 GMT

Karwa Chauth (Image: Social Media)

2022 Karwa Chauth in Bihar: 13 अक्टूबर यानी कल पूरे देशभर में धूमधाम से करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। बता दे करवाचौथ कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल करवाचौथ पर बेहद ही शुभ संयोग बन रहा है। दरअसल इस दौरान अगरचंद्रमा की पूजा की जाए तो दांपत्य जीवन के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा।

बता दे करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है और कुंवारी कन्या मन अनुकूल जीवनसाथी पाने के लिए इस व्रत को करती हैं। दरअसल इस व्रत में मां पार्वती, भगवान शिव और गणेशजी की पूजा की जाती है। बिहार में भी करवाचौथ का त्योहार 13 अक्टूबर (गुरुवार) यानी कल मनाया जाएगा। दरअसल बिहार के पंडितों की राय में इस बार नई नवेली दुल्हनों के लिए इस व्रत का उद्यापन करने में कई ग्रहों का गोचर बाधक बन रहा है। इसलिए इस साल बिहार में नई नवेली दुल्हनें करवा चौथ का व्रत शुरू नहीं कर सकेंगी। बता दे इस साल जो महिलाएं पहली बार इस व्रत को रखने की इच्छुक है, वह इस बार करवा चौथ व्रत को नहीं करें तो उत्तम रहेगा। 

करवाचौथ पूजा के लिए शुभ मुहूर्त (Karwa chauth 2022 Shubh Muhurat)

दरअसल रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा की पूजा करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। करवाचौथ के दिन शाम में रोहिणी नक्षत्र 6 बजकर 41 मिनट पर लग रहा है तो ऐसे में इस समय के बाद पूजा करना बेहद लाभकारी रहेगा। दरअसल, बता दे कि रोहिणी चंद्रमा की सबसे प्रिय पत्नी हैं। वहीं चौथ तिथि का आरंभ 12 अक्टूबर को रात में 2 बजे से चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा और 13 तारीख में मध्य रात्रि 3 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी। दरअसल इस दिन चन्द्रोदय रात्रि 07:53 बजे चन्द्रमा को अर्घ्य दिया जाएगा। 

2022 करवा चौथ पर बना है बेहद शुभ संयोग (Karwa chauth 2022 Auspicious)

दरअसल बता दे कि करवाचौथ पर सिद्धी योग बन रहा है। साथ ही बता दे कि इसी के साथ दिन का आरंभ सर्वार्थ सिद्धि योग से हो रहा है। दरअसल इस दिन शुक्र और बुध दोनों एक राशि यानी कन्या राशि में रहेंगे इसलिए इस दिन लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। बता दे इसके अलावा बुध और सूर्य भी एक साथ हैं जिस वजह से बुध आदित्य योग भी इस दिन बन रहा है। वहीं, शनि अपनी राशि मकर में होंगे और गुरु मीन राशि में होंगे, गुरु मीन राशि में और बुध अपनी राशि कन्या में ही रहेंगे। बता दे तीनों ग्रह अपनी स्वराशि में रहेंगे और इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। दरअसल यह सभी मिलकर बहुत ही शुभ संयोग बना रहे हैं।

2022 करवा चौथ की मान्यता (Karwa chauth 2022 Significance)

दरअसल करवाचौथ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। बता दे इस दिन ,सुहागिन महिलाएं सौलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इसके अलावा इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शिव परिवार के साथ साथ करवा माता की पूजा उपासना करती हैं और उनसे अपनी पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। 

Tags:    

Similar News