Karwa Chauth Kab Hai 2024: इस साल कब है करवा चौथ, कब दिखेगा चौथ का चांद, जानिए सही तिथि और पूजा का समय

Karwa Chauth Vrat 2024: करवा चौथ का दिन साल 2024 में कब होगा। कब दिखेगा करवा चौथ का चांद, क्या समय रहेगा और जानिए इसकी महिमा;

facebooktwitter-grey
Update:2024-04-28 08:15 IST
Karwa Chauth Kab Hai 2024: इस साल कब है करवा चौथ, कब दिखेगा चौथ का चांद, जानिए सही तिथि और पूजा का समय
  • whatsapp icon

Karwa Chauth Vrat 2024: करवा चौथ  20 अक्टूबर  2024 को है। हर साल महिलाएं सपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ की व्रत रखती है। इस व्रत को हर सुहागन महिला को करना चाहिए ।  सुहागिने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का त्योहार करती हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं जो जल्दी सुबह सूर्योदय के साथ शुरू होता है और देर रात को चन्द्रोदय के बाद खत्म होता है। इस दिन माता करवा के साथ गणेश जी की पूजा की जाती है और चंद्र दर्शन किया जाता है। कहते हैं कि देवताओँ की रक्षा के लिए ब्रह्मा जी के कहन पर उनकी पत्नियों ने करवा चौथ का व्रत किया था। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाते हैं।

करवा चौथ व्रत 2024 का पूजा का मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

करवा चौथ का व्रत सूर्योदय के साथ प्रारंभ होता है और चंद्रोदय होने पर अर्घ्य देने के बाद पारण से खत्म होता है. इस साल व्रती को करवा चौथ के दिन 13 घंटे 29 मिनट तक निर्जला व्रत रखना होगा. यह व्रत सुबह 06 बजकर 25 मिनट से शाम 07 बजकर 54 मिनट तक होगा।

20 अक्टूबर को चंद्रोदय शाम 07 बजकर 54 मिनट पर होगा। चांद के निकलने पर अर्घ्य दिया जाएगा. उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा करेंगी।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि शुरू - 20 अक्टूबर 2024, सुबह 06.46

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि समाप्त - 21 अक्टूबर 2024, सुबह 04.16

करवा चौथ पूजा समय - शाम 05.46 - रात 07.09, (अवधि 1 घंटा 16 मिनट)

नक्षत्र- कृत्तिका 08:31 AM तक उपरांत रोहिणी

चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा संचार करेगा |

अमृत काल मुहूर्त -06:19 AM से 07:46 AM, 03:50 AM से 05:20 AM

ब्रह्म मुहूर्त -04:54 AM से 05:42 AM

सर्वार्थसिद्धि योग - Oct 21 06:30 AM से Oct 21 06:50 AM

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कठिन निर्जला व्रत रखती हैं और इसके बाद सोलह श्रृंगार कर पूजा-अराधना करती हैं। रात को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति को छलनी से देखकर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के व्रत से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। करवा चौथ व्रत तभी पूरा माना जाता है जब महिला करवा चौथ का त्यौहार बहुत खुशी के साथ हर साल महिलाओं द्वारा कृष्ण पक्ष में पूरे दिन व्रत रखकर कार्तिक के महीने की चतुर्थी पर मनाया जाता है। इस दिन सुहागिने अपने पति के कल्याण और लंबे जीवन के लिए भगवान गणेश की पूजा करती हैं।

Tags:    

Similar News