Karwa Chauth Upay: करवा चौथ पर राशि के अनुसार करें ये उपाय और मंत्र जाप, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

Karwa Chauth Upay : करवा चौथ पर राशि के अनुसार करें ये उपाय और मंत्र जाप जानिए...

Update:2024-10-06 05:30 IST

Karwa Chauth करवा चौथ  20 अक्टूबर को मनाया जायेगा।  20 अक्टूबर को चंद्रोदय शाम 07 बजकर 54 मिनट पर होगा। चांद के निकलने पर अर्घ्य दिया जाएगा। उसके बाद पारण करके व्रत का समापन होगा। करवा चौथ पर राशि अनुसार उपाय करना फलदायी होगा। करवा चौथ के दिन सभी सुहागन महिलाएं लाल रंग के कपड़े ही पहनती हैं। शाम होते ही सभी सुहागन चांद निकलने का इंतजार करती हैं और चांद के दीदार करते हुए उनकी पूजा अर्चना करती हैं।जानते हैं कि ज्योतिषों के अनुसार उपाय...

करवा चौथ पर करें मंत्र जाप

करवा चौथ व्रत मंत्र का जाप करना भी उतना ही जरूरी है जितना व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री का खास है। करवा चौथ व्रत मंंत्र से पति लंबी आयु को प्राप्त होते हैं। पूर्णिमा के चांद के बाद जो चौथ पड़ती है उस दिन करवाचौथ मनाया जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। व्रत में महिलाएं पति के लिए लंब्री उम्र की कामना करती हैं। साथ ही अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद पाती हैं। करवा चौथ के व्रत और पूजन को पूरे विधि- विधान से किया जाना चाहिए। विधि से व्रत करने से व्रत का 100 गुना फल मिलता है। मां पार्वती की स्तुति के साथ कथा पढ़ी जाती है। साथ ही एक अचूक शक्तिशाली मंत्र का भी जाप किया जाना चाहिए।

करवाचौथ से जुड़ा मंत्र बताने जा रहे हैं। पति की दीर्घायु की कामना कर इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मंत्र

'नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।'

विदेशों में भी भारतीय महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं। धर्म पुराणों में स्त्री को शक्ति का रूप माना जाता है। हालांकि करवाचौथ का व्रत सिर्फ पतियों तक सीमित नहीं है यह व्रत महिलाएं पति, पुत्र आदि के लिए भी कर सकती हैं। पर खासतौर पर यह व्रत पति के लिए ही किया जाता है। हमारी पौराणिक कथाओं में सावित्री अपने पति को यमराज से वापस ले आती है यानी स्त्री में इतनी शक्ति होती है कि वो यदि चाहे, तो कुछ भी हासिल कर सकती है। इसीलिए महिलाएं करवा चौथ के व्रत के रूप में अपने पति की लंबी उम्र के लिए भूखी-प्यासी रहकर तप करती हैं। व्रत में महिलाएं स्नान आदि कर सोलह श्रृंगार करती हैं। इसके बाद वह सारा दिन निराहार रहती हैं। उपवास के बाद महिलाएं शाम में पार्वती माता की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

व्रती महिलाएं करवाचौथ में गेहूं या चावल के 13 दाने हाथ में लेकर करवा चौथ की कथा कहें या सुनें। कथा सुनने के बाद करवे पर हाथ घुमाकर अपनी सासुजी के पैर छूकर आशीर्वाद लें और करवा उन्हें दे दें। 13 दाने गेहूं के और पानी का लोटा या टोंटीदार करवा अलग रख लें। चन्द्रमा निकलने के बाद छलनी की ओट से उसे देखें और चन्द्रमा को अर्घ्य दें। इसके बाद पति से आशीर्वाद लें। उन्हें भोजन कराएं और स्वयं भी भोजन कर लें। पति की लंबी आयु का कामना के बाद दूसरी महिलाओं को भी करवाचौथ की बधाई दें। साथ ही बड़े-बुजुर्गों से सौभाग्यवति का आशीर्वाद प्राप्त करें।

करवा चौथ राशि के अनुसार उपाय

मेष राशि-  इस राशि की महिलाएं करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश को गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं। चंद्रमा की पूजा सफेद फूलों से करें।मेष राशि वाली महिलाओं को करवा चौथ वाले दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए, वह लाल रंग का कोई भी वस्त्र धारण कर सकती हैं।

वृषभ राशि- इस राशि वाले लोग चंद्रदेव का  हल्दी से रंगे हुए चावल चढ़ाएं। साथ ही गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। इससे आपको लाभ होगा।वृष राशि वाली महिलाओं को सिल्वर और लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से अधिक लाभ मिलेगा

मिथुन राशि -इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को पहले दूर्वा चढ़ाएं और फिर लड्डूओं का भोग लगाएं। चंद्रमा का पूजन करते समय ऊं वर प्रदाय नम: मंत्र का जाप करें।मिथुन राशि वाली महिलाओं को हरे रंग की साड़ी और हरे-लाल रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनेंगी तो आपके लिए ये शुभ होगा।

कर्क राशि- ये लोग चांदी के बर्तन में गणेश जी को दूध का भोग लगाएं। चंद्रमा को सफेद रंग के फूल चढ़ाएं और ईशान पुत्राय नम: मंत्र का जाप करें।कर्क राशि की महिलाओं को लाल, गुलाबी और नीली चूड़ियां पहनें

सिंह राशि- करवा चौथ के शुभ अवसर पर श्रीगणेश को गुड़-धनिए का भोग लगाएं। चंद्रमा की पूजा करते समय ऊं हेरम्बाय नम: मंत्र का जाप करें।सिंह राशि वाली महिलाओं को लाल,संतरी,गुलाबी या फिर गोल्ड कलर के कपड़े पहनने चाहिए।

कन्या राशि- करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश को केले या अन्य पीले फल का भोग लगाएं और चंद्रमा पूजन करते ऊं कुमार गुरुवे नम: मंत्र का जाप भी करें।कन्या राशि वाली महिलाओं को लाल रंग के साथ मिक्स कलर की साड़ी पहननी चाहिए।

तुला राशि को सफेद मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं, साथ ही फूल और दूर्वा भी अर्पित करें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।इस राशि की महिलाओं को लाल रंग के साथ गोल्डन या सिल्वर कपड़े पहनने चाहिए।

वृश्चिक राशि- श्रीगणेश को लाल रंग से रंगे चावल चढ़ाएं। साथ ही श्री विघ्नहरण संकट हरणायनम: का जाप करें जिससे समस्त मनोकामना परिपूर्ण हो सके।वृश्चिक राशि की महिलाओं को गहरे लाल रंग की कपड़े पहनने चाहिए, ऐसा करने से आपकी जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी।

धनु राशि- करवा चौथ पर हल्दी की पांच गांठ श्रीगणेश को चढ़ाएं। श्री गजवकत्रम नमो नम: मंत्र का जाप भी करें। इससे वैवाहिक जीवन सुखी बना रहेगा।धनु राशि वाली महिलाओं को आसमानी या हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मकर राशि- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा व लाल रंग के फूल पर इत्र लगाकर अर्पित करें। चंद्रमा को दूध मिश्रित जल से अर्ध्य दें। लव लाइफ की परेशानी दूर होगी।मकर राशि वाली महिलाओं को को नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

कुंभ राशि- करवा चौथ पर इस राशि के लोग श्रीगणेश को हल्दी से तिलक लगाएं और ऊँ गं गणपतयै नम: मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें।कुंभ राशि की महिलाओं को सिल्वर कलर के कपड़े पहनने चाहिए।

मीन राशि- करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश को मोदक या मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाएं। पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे को ये प्रसाद खिलाएं। इससे आपकी हरकामना पूरी होगी।मीन राशि वाली महिलओं को गोल्ड और हल्के रंग के कपड़े धारण करने चाहिए, ऐसा करने से माना जाता है कि उनके पति की उम्र और भी लंबी होगी।

Tags:    

Similar News