करवा चौथ की शाम करें इन मंत्रों का जाप, उम्रभर मिलता रहेगा पति का प्यार

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार 17 अक्टूबर को देश भर में ये पर्व मनाया जाएगा। इसे चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी (अर्थात उस चतुर्थी की रात्रि को जिसमें चंद्रमा दिखाई देने वाला है) उस दिन सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु, अच्छा आरोग्य तथा सौभाग्य का संकल्प लेकर दिनभर निराहार रहकर उपवास करती है।

Update: 2023-08-14 13:02 GMT

जयपुर: कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार 17 अक्टूबर को देश भर में ये पर्व मनाया जाएगा। इसे चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी (अर्थात उस चतुर्थी की रात्रि को जिसमें चंद्रमा दिखाई देने वाला है) उस दिन सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु, अच्छा आरोग्य तथा सौभाग्य का संकल्प लेकर दिनभर निराहार रहकर उपवास करती है। इस दिन भगवान शिव तथा मां पार्वती, स्वामी कार्तिकेय तथा भगवान श्रीगणेश एवं चंद्रमा का पूजन करने का विधान है। इनके पूजन के दौरान निम्न मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी रहता है। अत: करवा चौथ के दिन इन मंत्रों का जाप अवश्य किया जाना चाहिए। करवा चौथ व्रत पूजा के मंत्र...

इस दिवाली पर ऐसे बनाये ये ख़ास रंगोली डिजाइन, यहाँ देखें | Newstrack

* पार्वतीजी का मंत्र - ॐ शिवायै नमः

* शिव का मंत्र - ॐ नमः शिवाय

* स्वामी कार्तिकेय का मंत्र - ॐ षण्मुखाय नमः

* श्रीगणेश का मंत्र - ॐ गणेशाय नमः

* चंद्रमा का पूजन मंत्र - ॐ सोमाय नमः

Tags:    

Similar News