धनु और मकर को मिलेगा अवसर का लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

आज जातक की आमदनी में स्थिरता बनी रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। आजजातक को लाभ होगा। कोई बुरी खबर आज मिल सकती है, धैर्य रखें।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-04-14 01:01 GMT

 राशिफल चिह्न सोशल मीडिया से 

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

माह चैत्र शुक्ल पक्ष द्वितीया, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, द्वितीया तिथि 12:48 PM तक उपरांत तृतीया। नक्षत्र भरणी 05:23 PM तक उपरांत कृत्तिका ।सूर्योदय - 6:10 AM, सूर्यास्त - 6:43 PM अप्रैल 14 बुधवार को राहु 12:27 PM से 02:01 PM तक है । 12:10 AM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा ।

मेष से लेकर कर्क तक लिए बुधवार लाभदायक

मेष राशि ( Aries Horoscope) इस राशि के जातक आज वाणी का सोच-समझकर इस्तेमाल करें। आज प्रतियोगिता की कमी होगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जातक के लिए बाहर मास्क लगाकर जाना जरूरी है। सरकारी कामों में सहयोग प्राप्त होगा। जातक को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बिजनेस में वृद्धि होगी। आज नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।

वृष (Tauras Horoscop ) बुधवार को इस राशि के जातक संपत्ति से जुड़ें बड़े निवेश कर सकते है जो जातक को बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज जातक को मनपसंद नौकरी मिलेगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जातक के व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन (Gemini Horoscope) नवरात्रि के दूसरा दिन जातक घर पर ही किसी मांगलिक काम का आयोजन करेंगे। व्रत और उपवास का लाभ मिलेगा। जातक स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाएंगे। जातक की यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी जानका व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें।

कर्क (Cancer Horoscope) इस राशि के जातक की कीमती चीज आज खो सकती हैं, सतर्क रहें। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जातक का काम में आज मन नहीं लगेगा। वैवाहिक संबंध बनेंगे। जातक के थोड़े प्रयास से ही काम पूरे होंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी।जातक को निवेश से लाभ होगा।


 भविष्यफल का चिह्न सोशल मीडिया से

सिंह से लेकर वृश्चिक तक का हाल

सिंह (Leo Horoscope ) जातक की आमदनी में स्थिरता बनी रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। आजजातक को लाभ होगा। कोई बुरी खबर आज मिल सकती है, धैर्य रखें।दौड़धूप की अधिकता से स्वास्थ्य पर प्रभावित होगा। वाणी में कठोर शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं।

कन्या (Virgo Horoscope ) इस राशि के जातक आज जल्दबाजी ना करें, नुकसान हो सकता है। जातक को सरकारी काम में परेशानी हो सकती है।आज विवाद न करें। शुभ समाचार भी मिलेगा।आज परिवार, दोस्त से मिलेंगे। जातक का बिजने मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे।

तुला (Libra Horoscope) आज जातक के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। आपका काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। जातक को रोजगार मिलेगा। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope)  इस राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खासकर आंखों का ध्यान रखें। जातक किसी पुरानी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। जातक अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की रफ्तार धीमी रहेगी। आमदनी बनी रहेगी। जातक का सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी।



 धनु से लेकर मीन तक के लिए कैसा रहेगा

धनु (Sagittarius Horoscope) इस राशि के जातक का आज नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। यात्रा के योग है जो मनोनुकूल रहेगी। जातक को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। हर प्रयास सफल होंगे। निवेश से लाभ होगा। आज जातक का भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें।

मकर (Capricorn Horoscope )आज बुधवार को इस राशि के जातक की आर्थिक मामलों में बढ़ोतरी होगी। जातक की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न लें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। बाहर जाने से पहले एहतियात बरत लें।

कुम्भ (Aquarius Horoscope ) आज जातक का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन जोखिम न लें।जातक जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन (Pisces Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए बुधवार सामान्य है। जातक को दांपत्य जीवन में व्यर्थ का तनाव मिल सकता है, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। वाणी पर संयम रखें, जिससे किसी तरह की पारिवारिक कलह न हो। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

Tags:    

Similar News