आज किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार,जानिए अपना दैनिक राशिफल

किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है और किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी जानिए आज का राशिफल।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-05-16 00:18 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

जानिए अपना दैनिक राशिफल कैसा रहेगा रविवार का दिन 12 राशियों के लिए...

मेष राशि – आज रविवार के दिन इस राशि के जातक की धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कानूनी कामों में रुकावट आएगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। इसमें लाभ होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। अच्छे कर्म से लाभ मिलेंगे। सेहत और बच्चों का ख्याल रखें।

वृष राशि- इस राशि के जातक को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले सावधानी रखें ।घर- परिवार में विवाद को बढ़ावा न दें। पैसे की अहमियत समझें। व्यवसाय और नौकरी में लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए सारे काम पूरे होंगे।सेहत का ख्याल रखें और मास्क लगाए।

मिथुन राशि- आज इस राशि के जातक को प्रेम में सफलता मिलेगी। हर तरह की कानूनी बाधा दूर होगी। घर में विलासिता की चीजों में वृद्धि करेंगे। जातक सेहत से परेशान रहेंगे। आज व्यवसाय अच्छा चलेगा, लेकिन ऑफिस में लोग परेशान करेंगे।आज दिया हुआ पैसा मिलेगा।पढ़ाई में बाधा आएगा।

कर्क राशि- इस राशि के जातक को निवेश संबंधी योजना में लाभ मिलेगा। जातक को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धन मिलने से मन खुश होगा। जातक अपने सुखद जीवन की कामना करेंगे। बच्चों और परिवार के साथ मस्ती करेंगे।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

सिंह राशि- इस राशि के जातक को घर के काम में आज मन लगेगा। साथ ही पढ़ाई में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नुकसान होगा और नौकरी में सहयोगी आपकी शिकायत या कमियां निकालेंगे।आज दोस्तों से मुलाकात होगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। जरूरी सामानों की खरीद करेंगे।

कन्या राशि – आज इस राशि के जातक को शोक की खबर मिल सकती हैं। किसी अपने के जाने का दुख होगा। घर परिवार में भय का माहौल रहेगा, धैर्य रखें। परिवार में तनाव रहेगा। किसी और पर विश्वास ना करें। महत्वपूर्ण कामों में नुकसान की संभावना है। व्यवसाय में नुकसान होगा।

तुला राशि- इस राशि के जातक को आज बीमारी परेशान करेगी। नौकरी और व्यवसाय में जातक को लाभ मिलेगा। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक के लिए यात्रा का शुभ योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति का विवाद हो सकता है। बच्चों की उन्नति से सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि- आज का दिन जातक के लिए रचनात्म कामों में रुचि पैदा करने वाला है। दोस्तों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। जातक को अच्छी खबर मिलेगी, इससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।जातक का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कामों में जातक की भागीदारी होगी।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

धनु राशि- इस राशि के जातक को आज खुशियों से भरा रहेगा। जातक को नए अवस रोजगार में मिलेंगे। दोस्तों या अपनों से तोहफा मिल सकता हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जातक वाणी पर संयम रखते हुए अहंकार को दूर रखें। व्यवसाय में दूसरों पर भरोसा नुकसान पहुंचाएगा। सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि- आज इस राशि के जातक को खर्च करना होगा। परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता हैं। पढ़ाई में सफलता मिलेगा। बच्चों का ख्याल रखें और बाहर ना जाने दें। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बाहर के लोगो से कम मिले तो सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम में मौका मिलेगा।

कुंभ राशि- इस राशि के जातक को आज दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी। जातक को नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यवसाय में नुकसान होगा। पारिवार में खुशियां आएगी। धार्मिक काम में मन लगेगा। सेहत से मजबूत रहेंगे। माता-पिता की सेवा से लाभ मिलेगा।

मीन राशि- आज इस राशि के जातक दूसरों का उपहास करने से बचें। व्यवसाय में नये काम की शुरूआत करेंगे। जातक को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस में अधिकारी विशेष सहयोग नहीं करेंगे। सेहत का ख्याल रखते हुए आज यात्रा नहीं करें। जातक पहले परिवार और उसके लिए कामों को अहमियत दें। बच्चों को लेकर सचेत रहें।

Tags:    

Similar News