क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार

आज रविवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को राहुकाल 05:12 PM से 06:48 PM तक है। जानिए कैसा रहेगा दिनभर का हाल....

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-04-25 00:38 GMT

सांकेतिक तस्वीर,( साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

रविवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है। आज नक्षत्र हस्त 01:54 AM तक फिर चित्रा आ जाएगा। अप्रैल 25 रविवार को राहुकाल 05:12 PM से 06:48 PM तक है और चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा । जानिए कैसा रहेगा रविवार का दिनभर का हाल....

मेष राशि ( Aries Horoscope) इस राशि के जातक के लिए रविवार का दिन उत्तम फल देने वाला है। बिजनेस में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा। नौकरी में भी सहयोगी जातक का बुरा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि भगवान की कृपा आप पर बरसेगी। जातक अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। आज जातक के यात्रा के योग है। परिवार व पत्नी का ख्याल रखेंगे। संतान को लेकर जातक परेशान रहेंगे।

वृष (Tauras Horoscope ) आज जातक के लिए दिन संभल कर चलने वाला है। जातक न तो बिजनेस में और न ही ऑफिस में किसी पर आंखमूंद कर भरोसा करें। जातक खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो सेहत से परेशान रहेंगे। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखे। संतान से परेशान रहेंगे। किसी तीसरे की वजह से पत्नी से अनबन होगी।

मिथुन (Gemini Horoscope) जातक के लिए आज बाधाओं से भरा दिन रहेगा। बिजनेस में अगर साझेदारी है तो संभलने की जरुरत है। ऑफिस में जातक को काम का अनुकुल परिणाम नहीं मिलेगा। भाग्य के बल पर कुछ सफलता प्राप्त करेंगे। पढाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। आज कुछ समय माता-पिता की सेवा में बिताएं।

कर्क (Cancer Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज का दिन मनोरंजन से भरा रहेगा। परिवार व दोस्तों के साथ पूरे दिन मस्ती में बिताएंगे। बिजनेस में रुकावट, लेकिन नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। जातक संतान व माता-पिता की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे। पत्नी व परिवार के साथ सामान्य स्थिति है, लेकिन वाहन संभलकर चलाएं।

सांकेतिक  तस्वीर,( साभार-सोशल मीडिया)

सिंह (Leo Horoscope ) जातक के लिए आज रविवार का दिन अनुकूल हैं। परिवार के साथ जातक पूरा समय बिताएंगे। पत्नी व बच्चे का साथ पाकर जातक खुशी महसूस करेंगे। सेहत से भी मजबूत रहेंगे। आज खूब खाएं-पिएं। घर में मांगलिक काम का आयोजन करेंगे। बिजनेस व नौकरी में आपके पक्ष में सबकुछ रहेगा।जातक को भाग्य के बल पर बहुत कुछ मिलने वाला है।

कन्या (Virgo Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। आज जातक के साथ कई रिश्तों में खटास आने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में सहयोगी से व बिजनेस में पार्टनर से परेशान रहेंगे। पत्नी के साथ भी संबंध बोझिल रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। दोस्तों को उपहार देंगे।

तुला (Libra Horoscope) आज का दिन इस राशि के जातक के लिए विशेष फलदायी है। इस राशि के जातक अपनी पहचान बनाएंगे। जातक को शोहरत व पैसा आज दोनों मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन से भरा समय गुजरेगा। पत्नी को शॉपिंग करवाएंगे। बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस में सब आपके काम की सराहना करेंगे। बच्चों के लिए कुछ अच्छा करेंगे। सही मार्गदर्शन की वजह से बच्चें उपलब्धि हासिल करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope) आज जातक के लिए पूरा दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। सेहत बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस व नौकरी के लिए दिन लाभवर्धक है। वैवाहिक जीवन में अनबन के बावजूद प्यार कम नहीं होने वाला है। आज जातक के लिए बढ़िया रहने वाला है। सूर्य को जल चढ़ाएँ।

सांकेतिक तस्वीर,( साभार-सोशल मीडिया)

धनु (Sagittarius Horoscope) आज का दिन इस राशि के जातक के लिए लाभदायक है। इस राशि के जातक के लिए बिजनेस में विस्तार का योग है। नौकरी में पदोन्नति के आसार है। सेहत व खान-पान पर ध्यान दें। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे।पत्नी के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व पारिवारिक मुद्दो पर विचार रखेंगे। सामाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर (Capricorn Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए आज के दिन शुरुआत में सारे ग्रह अनुकूल है। सब कुछ आपके पक्ष में है। समय का फाय दा उठाकर ऑफिस में परिश्रम से सबका दिल जीत लेंगे। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलेगा। दोपहर के बाद जातक सेहत से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी व परिवार के साथ अनजाने में दिल दुखाने वाली बात करेंगे। उधार या लेन-देन से बचें।

कुम्भ (Aquarius Horoscope ) जातक के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आज किसी अपने से अलग होने का गम परेशान करेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, बिजनेस में नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आज पदोन्नति संभव है। आज जातक यात्रा से बचें, वाहन संभल कर चलाएं। बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे।

मीन (Pisces Horoscope ) आज जातक के लिए दिन अतिउत्तम है। जातक को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दिलाने वाला होगा। बच्चे व माता का खास ख्याल रखें। सेहत जातक की खराब हो सकती हैं। आज जातक को परिवार की कमी खलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। नौकरी में परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा। विवाह योग्य जातक के लिए बढ़िया समय है।

Tags:    

Similar News