इन 3 राशि वालों को मिलेगी आज सबसे बड़ी खुशखबरी, जानें अपना राशिफल

आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा। जानते हैं कैसा रहेगा दिनभर का हाल...

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-04-27 01:06 GMT

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज मंगलवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। नक्षत्र स्वाति जो 08:08 PM तक है उसके बाद विशाखा में जाएगा। अप्रैल 27 मंगलवार को राहु 03:36 PM से 05:12 PM तक है। चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा। जानते हैं कैसा रहेगा दिनभर का हाल...

मेष राशि ( Aries Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज का दिन खर्चीला होगा। सेहत में सुधार आएगा, लेकिन बाहर जाने से बचें। लोगों से कम मिलें। अधूरे काम पूरे होंगे। मायके से लाभ मिलेगा और अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। परिवार में जीवनसाथी और बच्चे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृष (Tauras Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बहुत शांत रहने वाला है। किसी प्रकार की चिंता छाई रहेगी। रचनात्मक काम में मन लगेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। परिवार में सौहार्द्र का बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि होगी। माता से लाभ मिलेगा। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं।

मिथुन (Gemini Horoscope) आज इस राशि के जातक किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी को उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती हैं, जिससे चिंता में वृद्धि हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर जातक को बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। परिवार और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करें।

कर्क (Cancer Horoscope) आज के दिन इस राशि के जातक के लिए बहुत लाभदायी है। बिजनेस या नौकरी में लाभ होगा, आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। स्वादिष्ट भोजन और समान की खरीदारी होगी। वाहन सुख भी मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें, लोगों से मिलने से बचें।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया)

सिंह (Leo Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए आज अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर काम कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। घर की साज-सज्जा से कायापलट करने के लिए नई योजना बनाएंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

कन्या (Virgo Horoscope ) मंगलवार को इस राशि के जातक के लिए स्वास्थ्य कुछ अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का माहौल बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। संयम पूर्वक कार्य करें। अनेक प्रकार की चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। किसी कारणवश खर्च भी अधिक हो सकता है। आलस्य का त्याग कर समय का उचित इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में कुछ रचनात्मक करेंगे।

तुला (Libra Horoscope) इस राशि के जातक की आज साहित्य एवं कला में रुचि बढ़ेगी और मन में कल्पना की तरंगें उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में साझेदारी अवश्य लें। कार्य पूर्ण होंगे। बिजनेस तथा आय में वृद्धि होगी। दोस्तों से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।बाहर ना जाएं और न किसी से मिलें। जातक की सेहत के लिए बढ़िया नहीं है।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope) आज इस राशि के जातक के लिए दिन धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। पेट से संबंधित दर्द से परेशानी हो सकती हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है, शुभ समाचार मिलेगा। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रय प्रतिशतशील रहें। इस समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बिताएंगे।

सांकेतिक तस्वीर, (साभार-सोशल मीडिया)

धनु (Sagittarius Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज सावधानीपूर्वक काम करने वाला है जो जातक को सफलता दिलाएगा। जरा-सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती हैं। यात्रा न करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। शेयर-सट्टे के मामले में सावधानी रखें। नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।

मकर (Capricorn Horoscope ) आज इस राशि के जातक के लिए काम में सरलता से संपन्न होने वाला होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, आपके प्रमोशन के योग हैं। कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।

कुम्भ (Aquarius Horoscope ) इस राशि के जातक के आज का दिन मनोरंजन में बीतेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर समय बिताएंगे। बाहर निकलने से पहले ऐहतियात बरतें। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अपनी खान-पान की आदतों पर नियंत्रण रखें।

मीन (Pisces Horoscope ) आज इस राशि के जातक के लिए धार्मिक एवं मांगलिक कामों में व्यस्त रहने वाला है। आज जातक के भाग्योदय के प्रबल योग हैं। भाग्य के साथ सभी काम पूरे होंगे। नौकरी में साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे और लाभ के योग हैं। नए निवेश और पुराने संपर्क को दोबारा चालू करने की योजना के लिए अच्छा दिन है।

Tags:    

Similar News