इन 4 राशि के लोगों पर आज होगी धन की वर्षा, जानें अपना राशिफल

आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा ।जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए....

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-04-29 01:08 GMT

सांकेतिक तस्वीर, ( साभार-सोशल मीडिया)

लखनऊ:हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज गुरुवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है । नक्षत्र अनुराधा 02:29 PM तक रहने के बाद ज्येष्ठा रहेगा। आज अप्रैल 29 गुरुवार को राहु 02:00 PM से 03:37 PM तक है।चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा ।जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए....

मेष राशि ( Aries Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज दिन अच्छा है। आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और नए अवसर भी मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में, आत्मविश्वास से सारे कार्य बनेंगे और धैर्य रखें। बहुप्रतीक्षित सफलता प्राप्त होगी।आज ही के दिन रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और विरोधी चाहकर भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे ।

वृष (Tauras Horoscope ) आज का दिन जातक के लिए उत्तम है उत्साह तथा प्रसन्नता रहेगी और मनवांछित कार्य पूरे होंगे। आज जीवनसाथी से अच्छा समाचार मिलेगा आपको और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आज खर्च पर नियंत्रण आवश्यक है और आलस्य का त्याग करें, नहीं तो बडा़ अवसर हाथ से निकल जाएगा।

मिथुन (Gemini Horoscope) आज का दिन जातक के लिए शुभकारी है। जातक के बुद्धि और चतुरता की हर ओर प्रशंसा की जाएगी और सम्मान की प्राप्ति होगी।स्वास्थ्य मध्यम रहेगा अनावश्यक चिंता से बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढाएगा ध्यान रखें।पारिवारिक विवाद से बचें।

कर्क (Cancer Horoscope) आज इस राशि के जातक का वर्चस्व रहेगा, विश्वास पात्र लोगों के सहयोग से सारे कार्य बनेंगे और धैर्य रखें बहुप्रतीक्षित सफलता प्राप्त होगी। आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे व लाभ देंगें और भाग्य साथ देगा और धार्मिक आयोजन में समय व्यतीत होगा। आज भाई बंधुओं से संबंध अच्छे रहेंगे परिवार में मांगलिक कार्य होगा।आमदनी बढिया होगी।

सांकेतिक तस्वीर, ( साभार-सोशल मीडिया)

सिंह (Leo Horoscope ) आज इस राशि के जातक को विवेक से काम लेने वाला होगा। जातक को इस बात पर अमल करने की आवश्यकता है। इस अवधि में धन संचय के योग बनेंगे। वहीं कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है अतः धैर्य से काम लें। संतान पक्ष के लिए मिला-जुला समय है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और भाई बहनों से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज बहुत अच्छा नहीं है।

कन्या (Virgo Horoscope ) आज इस राशि के जातक मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कोई दुख की खबर मिल सकती है। पिता की सेहत खराब होने से कष्ट होगा। जातक के विदेश यात्रा की संभावनाएं बन रही हैं। खुद पर धन खर्च करेंगे। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन किसी से विवाद में न उलझें। अहंकार का त्याग करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। रिश्ते में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी प्रति समर्पित रहेंगे।

तुला (Libra Horoscope) इस राशि के जातक की विदेश यात्रा की संभावना आज बन रही है। सेहत संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं। अनचाही यात्रा, बेवजह के खर्च, बीमारी या कोर्ट केस में उलझने की भी संभावना है। निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी, साथ ही ऑफिस में उठापटक होने से काम पर असर पड़ेगा, लेकिन सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण है, संतान की वजह से इच्छाओं की पूर्ति होगी। विद्यार्थी भी एकाग्र होकर पढ़ाई करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio Horoscope) आज इस राशि के जातक की आमदनी में वृद्धि और धन लाभ के योग हैं। ऑफिस के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। ट्रांसफर या नौकरी मिलने की संभावना भी है। विदेशों से आय होगी, खासकर बाहर काम करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा। पिता को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुचि बढ़ेगी।

सांकेतिक तस्वीर, ( साभार-सोशल मीडिया)

धनु (Sagittarius Horoscope) इस राशि के जातक के खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कामों से जीत मिलेगी। कुछ समय के लिए मानसिक उलझन बढ़ेगी। परिवार में भी विवाद की स्थिति बन सकती है। वहीं पारिवारिक जीवन सामान्य से बेहतर है। प्रॉपर्टी से लाभ मिलने की संभावना है। संतान से सुख मिलेगा, वहीं विद्यार्थी के लिए भी यह अच्छा समय है।

मकर (Capricorn Horoscope ) आज इस राशि के जातक को नौकरी में विरोधाभास का सामना करना पड़ेगा। मन में व्याकुलता बढ़ेगी, सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रेंटल प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना है। संतान को बड़ी सफलता मिलने से खुशी होगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। बिजनेस में तरक्की और उन्नति होगी।

कुम्भ (Aquarius Horoscope ) आज इस राशि के जातक के लिए यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। जातक सेहत से थोड़ा परेशान रहेंगे। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। जातक नया घर व वाहन लेने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अपनी बातों को मनवाने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस के लिए बेहतर समय है संतान से सुख की प्राप्ति होगी। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बेहतरीन है। प्रेम संबंधों के लिए रोमांटिक व मजबूती देने वाला दिन रहेगा।

मीन (Pisces Horoscope ) आज के दिन जातक की आमदनी बढ़ेगी और साहस व पराक्रम में भी वृद्धि होगी। पड़ोसी,दोस्तों व रिश्तेदारों से मुलाकात और उनके घर आना-जाना होगा। खुद की मेहनत से लाभ मिलेगा, साथ ही सरकारी पक्ष से मुनाफा होगा। संतान को कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा परिणाम मिलेगा परंतु एकाग्रता की कमी हो सकती है। ऑफिस में सबकुछ सामान्य रहेगा।

Tags:    

Similar News