आज का राशिफल: इस तरह से करें अपने दिन की शुरुआत, मानें कुछ उपयोगी सुझाव

हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते है।

Written By :  Vijay Kumar Tiwari
Published By :  Shreya
Update: 2021-05-04 02:57 GMT

राशिफल की डिजाइन फोटो (साभार- सोशल मीडिया)

लखनऊ: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते है।

मेष

इस राशि के जातक के लिए आज अच्छा रहेगा। जातक का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर समय बिताएंगे। बाहर निकलने से पहले ऐहतियात बरतें। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृष

इस राशि के जातक के आज धार्मिक एवं मांगलिक कामों में व्यस्त रहेंगे।आज जातक के भाग्योदय के प्रबल योग हैं। भाग्य के साथ सभी काम पूरे होंगे। नौकरी में साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को राहत मिलेगी। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे और लाभ के योग है।

मिथुन

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन खर्चीला होगा। सेहत में सुधार आएगा, लेकिन बाहर जाने से बचें ।लोगों से कम मिलें। अधूरे काम पूरे होंगे। मायके से लाभ मिलेगा और अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। परिवार में जीवनसाथी और बच्चे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क

इस राशि के जातक आज चिंतामग्न रहेंगे। साथ ही कुछ रचनात्मक करेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। परिवार में सौहार्द्र का बना रहेगा। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं।

सिंह

इस राशि के जातक किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी को उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर जातक को बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। परिवार और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

कन्या

इस राशि के जातक के लिए आज बहुत लाभदायी है। बिजनेस या नौकरी में लाभ होगा, आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। सेहत का ख्याल रखें, लोगों से मिलने से बचें।

तुला

इस राशि के जातक के लिए आज अनुकूल रहेगा। आज जो भी कार्य करेंगे ,उसमे उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। घर की साज-सज्जा से कायापलट करने के लिए नई योजना बनाएंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

वृश्चिक

आज इस राशि के जातक का स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का माहौल बन सकता है, जिससे मन दुखी रहेगा । किसी कारणवश खर्च भी अधिक हो सकता है। आलस्य का त्याग कर समय का उचित इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में कुछ रचनात्मक करेंगे।

धनु

इस राशि के जातक की साहित्य एवं कला में रुचि बढ़ेगी और मन में कल्पना की तरंगें उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में साझेदारी अवश्य लें। कार्य पूर्ण होंगे। बिजनेस तथा आय में वृद्धि होगी। दोस्तों से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है।बाहर ना जाएं और न किसी से मिलें। जातक की सेहत के लिए बढ़िया नहीं है।

मकर

इस राशि के जातक के लिए धन के लेन-देने में सावधानी बरतने की हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। पेट से संबंधित दर्द से परेशानी हो सकती हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है, शुभ समाचार मिलेगा। इस समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बिताएंगे।

कुंभ

आज इस राशि के जातक के लिए सावधानीपूर्वक काम करने वाला है जो जातक को सफलता दिलाएगा। जरा-सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती हैं। यात्रा न करें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। शेयर-सट्टे के मामले में सावधानी रखें। नौकरी में पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं।

मीन

इस राशि के जातक के लिए आज हर काम में सरलता से संपन्न होने वाला होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, आपके प्रमोशन के योग हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। नए कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।

Tags:    

Similar News