2 अप्रैल:इन 3 राशियों को होगा धन लाभ, जानें बाकी का हाल

2 अप्रैल शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक का दिन सुख शांति का रहेगा। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा

Update:2021-04-02 07:40 IST

सोशल मीडिया से फोटो

जयपुर चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, पंचमी तिथि 08:15 AM तक उपरांत षष्ठी तिथि 05:58 AM तक उपरांत सप्तमी। नक्षत्र ज्येष्ठा 03:44 AM तक उपरांत मूल, सूर्योदय-06.21, सूर्यास्त-18.37। । अप्रैल 02 शुक्रवार को राहु 10:58 AM से 12:30 PM तक है। 03:44 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा। शुक्रवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए...

नये अवसर प्राप्ति


मेष 2 अप्रैल शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक को काम करने के नये अवसर प्राप्त होंगे। दिनभर बिजनेस के बारे में योजना बनाएंगे। परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी नौकरी जाने से मन उदास रहेगा। बिजनेस में भी नुकसान होगा। आज का शुभ रंग- काला।

अच्छी खबर मिलेगी

वृष 2 अप्रैल शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक जमीन-मकान की खरीदारी करेंगे। बिजनेस में सुधार होगा और तेजी आयेगी। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। नया काम शुरू करने के लिए बेहतर दिन है। ऑफिस में सहयोगी से विवाद होगा। सतर्क रहें। आज का शुभ रंग नीला।

अचानक धन लाभ

मिथुन 2 अप्रैल शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक को अचानक बहुत बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस में धन लाभ की प्रबल संभावना है। शाम के समय खुशी की खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। भाइयों और दोस्तों की मदद से फायदा मिल सकता है। भगवान शिव की पूजा करें। बिजनेस में सतर्क रहें। आज का शुभ रंग- ग्रे।

सुख शांति

कर्क 2 अप्रैल शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक का दिन सुख शांति का रहेगा। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहा वैचारिक मतभेद खत्म होगा। बच्चों का ख्याल रखें। नौकरी में तनाव बढ़ेगा। आज का शुभ रंग- गुलाबी।






बिजनेस में लाभ

सिंह 2 अप्रैल शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक को अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। नये लोगों से पहचान बढेगी। परिवार में जहां तक हो सके, शांत रहें। नौकरी समझौता कर के चलें नहीं तो नुकसान होगा। बिजनेस में साझेदार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। नई वस्तु या कार खरीदने का विचार करेंगे।आज का शुभ रंग- मैरून।

बच्चों का ख्याल

कन्या 2 अप्रैल शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक बिना कारण परेशान रहेंगे। माता की सेहत की अनदेखी न करें। बिजनेस में सावधानी बरतें। जोखिम के कामों से दूर रहें। अच्छे अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रयास करें। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें। बच्चों का ख्याल रखें। बाहर ना जाएं। आज का शुभ रंग- काला।

सफलता से खुशी

तुला 2 अप्रैल शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक का काम संपन्न होगा। मिश्रित फल देने वाला दिन रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। परंतु यात्रा स्थगित हो सकती है। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की सफलता से मन को संतोष मिलेगा। नौकरी के लिए परेशान रहेंगे। आज का शुभ रंग- लाल।

परेशानियां खत्म

वृश्चिक 2 अप्रैल शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक मानसिक तनाव पर नियंत्रण रहेगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। बिजनेस में परेशानियां खत्म होने के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पहचान का दायरा बढ़ेगा। दोस्तों की सहायता करेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जायेंगे।नौकरी काम से बॉस खुश होंगे।आज का शुभ रंग- गुलाबी।





 

संतान को सफलता

धनु 2 अप्रैल शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक का बाहरी लोगों के बीच प्रभाव बढ़ेगा।जमीन में निवेश करना फलदायक रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। संतान को सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से मिलना-जुलना होगा। बिगड़ा काम बनेगा। आज का शुभ रंग- लाल।

अच्छे समाचार की प्राप्ति

मकर 2 अप्रैल शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक काम करते समय सावधानी बरतें। आज आग का इस्तेमाल संभल कर करें। बहूमूल्य सामान का ध्यान रखें क्योंकि चोरी का भय है। शाम तक कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। मन में शांति बनी रहेगा। रिश्तेदारों से मिलना होगा। नौकरी व बिजनेस में लाभ होगा। आज का शुभ रंग- हरा

तनाव मुक्त

कुंभ 2 अप्रैल शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक का दिन व्यस्त और तनाव मुक्त रहेगा। ऑफिस में विवेक से काम लें। सफलता प्राप्त होगी। पिछले रुके कार्य पूर्ण होंगे। भाई का विवाद हो सकता है, सावधानी बरतें। छात्र एकाग्र मन से शिक्षा प्राप्त करने की कोशिश करें। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। आज का शुभ रंग- भूरा

खुशी का माहौल

मीन 2 अप्रैल शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक को आय के नए स्रोत मिलेंगे। नये लोगों से परिचय होगा। बिजनेस में लाभ होगा। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्य पूर्ण होंगे। रुका धन प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज का शुभ रंग- नीला।

Tags:    

Similar News