राशिफल: तुला,मकर व मीन राशि को मिलेगा धन लाभ, 28 अप्रैल को क्या है आपके भाग्य में ?

28 अप्रैल 2019 को कार लेनी हो, स्कूटर लेनी हो, दुकान का मुहूर्त करनी हो, गृह प्रवेश की सोच रहे हैं। कही यात्रा करनी है, या कोई और मांगलिक कार्य करने की सोच रहे हैं, तो शुभ चौघडिया के अनुसार ही काम करें। वार-रविवार, पक्ष- कृष्ण, माह-वैशाख, तिथि- नवमी, सूर्योदय-05:43:34  , सूर्यास्त- 18:54:18।

Update: 2019-04-27 17:23 GMT

जयपुर:28 अप्रैल 2019 को कार लेनी हो, स्कूटर लेनी हो, दुकान का मुहूर्त करनी हो, गृह प्रवेश की सोच रहे हैं। कही यात्रा करनी है, या कोई और मांगलिक कार्य करने की सोच रहे हैं, तो शुभ चौघडिया के अनुसार ही काम करें। वार-रविवार, पक्ष- कृष्ण, माह-वैशाख, तिथि- नवमी, सूर्योदय-05:43:34 , सूर्यास्त- 18:54:18।

मेष- आज का दिन शुभ रहेगा।लंबे समय से किसी योजना पर कार्य कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में पूरे दिन लाभ के योग बने रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने पर मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

वृष- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें।अपने किसी खास मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और बहस में पड़े। खर्च में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव के साथ-साथ शारीरिक समस्या से भी परेशान रह सकते हैं।स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मिथुन- आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहने वाला है। व्यवसाय में नए निवेश के अवसर मिलेंगे, लाभकारी सौदे होंगे। किसी को उधार देने से पहले सोच-समझकर फैसला लें। पूरा दिन व्यस्तता में गुजरेगा, जिस कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।मन अशान्त रहेगा। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कर्क- कार्यक्षेत्र पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ समय गुजरेगा। घर-परिवार और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। धर्म-ध्यान की ओर रूचि बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह- नए लोगों से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ वक्त गुजरेगा, जिससे मानसिक खुशी मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।आत्मविश्वास से तो लवरेज रहेंगें, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। किसी के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या-किसी खास मित्र से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से चिंतित रहेंगे। ईश्वर की आराधना में ध्यान लगाने से मानसिक शांति मिलेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

तुला- व्यापार में अतिरिक्त लाभ का अवसर प्राप्त होगा। जमीन के सौदे हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है। सेहत का ख्याल रखें।आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार को समस्या परेशान कर सकती हैं। पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक- काम में तेजी आएगी, लक्ष्य प्राप्ति की ओर ध्यान केंद्रित होगा। आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक सुख मिलेग। अध्यापन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग रहेगा।

धनु- आज अपनों से धोखा मिल सकता है। बेवजह की बहस में न पड़ें, रिश्ते खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर दबाव होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी और परिवार से सहयोग मिलेगा.मन अशान्त तो रहेगा, लेकिन धैर्य शीलता में कमी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्या बढ़ेंगी।

मकर-किसी काम पर लंबे समय से लगे हुए हैं तो उसमें आज सफलता मिल सकती है।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. किसी रिश्तेदार का घर पर आगमन हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. आशा-निराशा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

कुंभ- जीवनसाथी और परिवार के साथ लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं. किसी रिश्तेदारों से बुरी खबर मिल सकती है.जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सन्तान को कष्ट होगा।

मीन-व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। नए लोगों से संबंध बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों की ओर रूचि बढ़ेगी. घर-परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी।धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी।

Similar News