30 मार्च का दिन रहेगा शुभ या अशुभ जानने के लिए देखिए राशिफल

Update: 2019-03-30 00:41 GMT

जयपुर: माह-चैत्र, पक्ष-कृष्ण, वार-शनिवार, तिथि- दशमी, सूर्योदय-06:18, सूर्यास्त-06:32

मेष- किसी यात्रा की योजना बनेगी। राजनीति में उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। ऑफिस में लोग सफल रहेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हनुमान जी का ध्यान करते रहें। पीला रंग शुभ है।

वृष- व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब के नए अवसर मिलेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ में छोटी बातों का इगो ना बनाएं। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य खराब हो सकती है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। कोई बड़ा कार्य सिद्ध कर लेंगे।

मिथुन- धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। सेहत अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

कर्क- आज व्यस्त रहेंगे। आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। कुछ जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। भगवान शिव की उपासना करें। सफेद रंग शुभ है।

सिंह- जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। सफेद रंग शुभ है। सेहत अच्छी रहेगी। गरीबों में वस्त्रों का दान करें।

कन्या- नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। आईटी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्यपूर्ण कर पाएंगे। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।

तुला- आज सफलता मिलेगी। बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। पेट से जुड़ी बीमारियों के चलते कष्ट हो सकता है। नीला रंग समृद्धि कारक है।

वृश्चिक- राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में सुहाने सफर का एक अलग आनन्द है। आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। सफेद रंग प्रगतिकारक है।

धनु- राजनीतिज्ञों के लिए सफलता भरा दिन है। आज बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण कर पाएंगे। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन खुश रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। बहते जल में तांबे की कोई छोटी वस्तु प्रवाहित करें।

मकर- राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नौकरी में संघर्ष रहेगा। विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।

कुंभ- आज व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। धन प्राप्ति की संभावना रहेगी। जातक मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्रो को सफलता की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। आज का शुभ रंग सफेद है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

मीन- नए अवसरों की प्राप्ति होगी। बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। हेल्थ से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। सफेद रंग शुभ है। श्रीरामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।

Tags:    

Similar News