मार्च का आखिरी दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानने के लिए देखें राशिफल

Update:2019-03-31 09:22 IST

मेष राशि: आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। भागदौड़ रहेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृष राशि: आज धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।आर्थिक मामलों में सुधार होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म गुरु या पिता से सहयोग लेने में सफल होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी हो सकती है। कार्यभार में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी हो सकती है। कार्यभार में वृद्धि होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

सिंह राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्या अभी रहेंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: मन अशांत रहेगा। मानसिक तनाव भी हो सकता है भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार की गति मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी।धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि: आर्थिक पओक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आय में कमी एवं अधिक खर्च की स्थिति रहेगी।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

धनु राशि: नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मकर राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भवन के रख-रखाव तथा साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक तनाव मिलेगा। निजी सुख में व्यवधान आएगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि: अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं।भागदौड़ रहेगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Tags:    

Similar News