राशिफल 7 जून :इन 3 राशियों को मिलेगा प्यार, धनु,मीन को होगा धन लाभ

जयपुर: माह –आषाढ ,तिथि –द्वतीया, पक्ष – कृष्ण,वार – रविवार, नक्षत्र –मूल ,सूर्योदय – 05:07 AM, सूर्यास्त – 06:47,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

Update: 2020-06-07 00:56 GMT
जीवनसाथी रोमांस की ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील नजर आएंगे। जातक लम्बी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आश्वस्त होने की जरुरत है।

जयपुर: माह –आषाढ ,तिथि –द्वतीया, पक्ष – कृष्ण,वार – रविवार, नक्षत्र –मूल ,सूर्योदय – 05:07 AM, सूर्यास्त – 06:47,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

मेष 7 जून रविवार का दिन जातक के लिए बढ़िया और लाभ देने वाला है। आज दोपहर बाद क्रियेटिव कामों में सफलता मिलने के आसार है। दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। साथी को समझनें का प्रयास करेंगें, जिससें रिश्तें मजबूत होंगे। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर के कामों में बच्चों की मदद मिलेगी। जिससे आपका काम आसान हो जायेगा। सेहत अच्छा रहेगा।

वृष 7 जून रविवार का दिन जातक के लिए व्यस्तता से भरा रहेगा।जातक पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरा करने में सफल होंगे। सेहत के लिए से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को पढ़ाई संबंधी परेशानी से निजात मिलेगा। दोस्त मदद करेंगेष दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी।

मिथुन 7 जून रविवार का दिन जातक के लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो भी काम खास हैं, उसे आज पहले पूरा करने की कोशिश करें। छात्रों को कम मेहनत करने से भी सफलता हासिल हो सकती है। अगर किसी निजी समस्या से परेशान चल रहे हैं तो, उससे निजात मिल सकती है। धन लाभ होगा। नौकरी में अच्छे ऑफर मिलेंगे।

कर्क 7 जून रविवार का दिन जातक के लिए महत्वपूर्ण है। किसी जरूरी काम को पूरा करने में कोई पुराना दोस्त मदद कर सकता है। परिवार संग किसी धार्मिक काम में मन लगायेंगें, जिससे मन शांत रहेगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल भी आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा, उनके विचार भी आपके काम आयेंगें। सेहत आज पहले से बेहतर रहेगा। बिजनेस में नुकसान होगा।

 

यह पढ़ें....कुंडली में हैं ये योग तो बनेंगे करोड़पति-अरबपति, जानिए कैसे..

 

सिंह 7 जून रविवार का दिन जातक के लिए समान्य रहेगा। सेहत को लेकर थोड़े चिंतित होंगे। कारोबारियों के लिए फायदा होने के योग बन रहे है। साथ ही कार्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी भी होगी। किसी नए निवेश का फैसला ले सकते हैं। आज सेहत में सुधार आयेगा। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज ऑफिस का कार्य समय पर पूरा करने में सफल होंगे। बाहर ना जाएं।

कन्या 7 जून रविवार का दिन जातक के लिए सोच सकारात्मक रखें। भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए योजना बनायेंगे। छात्रों को नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा। इस राशि के जो लोग मैकनिकल फील्ड में हैं आज उन्हें किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है। प्रेम संबंध में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखी रहेगा।

तुला 7 जून रविवार का दिन जातक के लिए अच्छा रहने वाला है। समझदारी के साथ काम करेंगे तो बिजनेस में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होगा। जातक को जो भी काम दिया जाए उसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आपको काफी धनलाभ होगा। आज जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी। सभी के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा।

वृश्चिक 7 जून रविवार का दिन जातक के लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ लोगों का व्यवहार समझ से बाहर रहेगा। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग मदद नहीं करेंगे। ऐसी स्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों का समय घर पर दादा दादी के साथ बितेगा, और उनसे कुछ बातें करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अचानक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।

 

 

यह पढ़ें....ये योग बताते हैं शादी के बाद मिलता है अमीर ससुराल, जानें आपकी कुंडली में क्या है…

 

 

धनु 7 जून रविवार का दिन जातक के लिए शानदार रहने वाला है। आज उल्लास और कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, उसका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। परिवार वालों के साथ खुशी के पल बीताएंगे। जो लोग वकालत से जुड़े हैं, उनके लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा।

मकर 7 जून रविवार का दिन जातक के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज पहले किये गये प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। जो लोग बिजनेस में हैं थोडी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपका दिन परिवार वालो के साथ बीतेगा। जिससें परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।। शारीरिक दृष्टि से आज आपकी हेल्थ फिट रहेगी। साथी से आज अपने दिल की बात अपने कहेंगे।

कुंभ 7 जून रविवार का दिन जातक के लिए सामान्य रहने वाला है।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पार्टनरशिप में किया गया काम फायदेमंद रहेगा। आज अपने उदार स्वाभाव से लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर पायेंगे। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है।अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाने में सफल रहेंगे। सेहत में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है।

मीन 7 जून रविवार का दिन जातक के लिए बढ़िया रहने वाला है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। हो सके तो काम घर से ही कर लें बाहर जानें से बचें। विवाहित जातक अपने साथी पर भरोसा बनायें रखें, गलतफहमियों से तनाव बढ़ सकता है। मेडिकल स्टूडेंटस को कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा, जो भविष्य में आपके काम आयेगा।

 

Tags:    

Similar News