9फरवरी: कैसा रहेगा शनिवार, बताएगा आपके दिनभर का हाल राशिफल

Update:2019-02-09 11:16 IST

जयपुर: 9 फरवरी शनिवार को सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से सिद्ध नाम का शुभ योग बन रहा है। वहीं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग बन रहा है। आज आप कोई शुभ काम करने की साेच रहे हैं तो इससे पहले यहां देखकर आप शुभ-अशुभ समय के बारे में जान सकते हैं। आज राहुकाल 09:55 से 12:17 तक रहेगा इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।सूर्योदय 07:13 ,सूर्यास्त 06.03

मेष आज आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। आज छोटी-छोटी बातों पर न झगड़ें और विवाद करने से बचें। इससे पारिवारिक शांति रहेगी। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं।

वृष आज इस समय आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। काम का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में मददगार होगा। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं।आज जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित हो सकता है। इससे बचे।

मिथुन आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। बैठकर बात करें, समस्याओं का हल निकल जाएगा।नया रूप-रंग, नये कपड़े-लत्ते, नये यार-दोस्त आज का दिन ख़ास बनाएंगे। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।

कर्कआज पारिवारिक मामलों में मिलाजुला रहेगा। लाभ के योग है। आर्थिक लाभ के योग है। आज एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। सोच समझकर आगे बढ़ें।अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी,

सिंह व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी लेकिन अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी। इस समय यदि आप अपनी जमीन आदि बेचना चाहते हैं तो कुछ समय प्रतीक्षा करें।आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।

कन्या व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे।आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह लेकर ही आगे कदम बढ़ाएं अथवा विशेषज्ञ से मार्गदर्शन लें।आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है।

तुला धैर्य के साथ काम करते रहें लेकिन अधिक परेशानी होने की स्थिति में विवाद के स्थान पर स्थान-परिवर्तन के बारे में चिंतन करें। आज बचत योजनाओं पर सलाह मशविरा करने के बाद निवेश कर सकते हैं।आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।

वृश्चिक कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी। आर्थिक मामले में कुछ बेहतर उपलब्धियां आपके हिस्से में आ सकती हैं। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है लेकिन इसमें भी बहुत से लोग टांग अड़ाने का काम कर सकते हैं।

धनु बीमा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग हैं। धन संचय करने में भी आप सफल रहेंगे।आपको सरकारी अधिकारियों के कोप का भागी बनना पड़ सकता है।आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाक़ई तसल्ली होगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

मकर भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं यानी कि यदि आज आप मेहनत करेंगे तो आर्थिक साधन व रुपया-पैसा जरूर मिलेगा। आज आर्थिक तंगी के कारण आप परेशान रह सकते हैं।अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

कुंभ आज दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। आपको उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। धनार्जन होगा। शायद आर्थिक मामलों में निरंतरता न रह पाए.अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।

मीनआज कोई नजदीकी या प्रिय व्यक्ति मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार होगा। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन ठीक रहने वाला है।आज संबंधों को और भी बेहतर करने की कोशिश करें।अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है।

Tags:    

Similar News