19 NOV: इन राशियों को बड़बोलेपन से होगा बचना, जानिए राशिफल व पंचांग

दिन-मंगलवार, तिथि-सप्तमी, माह – मार्गशीर्ष, पक्ष – कृष्ण, ,नक्षत्र – आश्लेषा , सूर्योदय – 06:46,सूर्यास्त – 17:26, राहुकाल – 14:46:15 से 16:06:13 तक।

Update: 2019-11-19 05:27 GMT
आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं।

जयपुर: दिन-मंगलवार, तिथि-सप्तमी, माह – मार्गशीर्ष, पक्ष – कृष्ण, ,नक्षत्र – आश्लेषा , सूर्योदय – 06:46,सूर्यास्त – 17:26, राहुकाल – 14:46:15 से 16:06:13 तक।

मेष 19 नवंबर का दिन जातकों के लिए अच्छा है। मन शांत रहेगा और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। किस्मत जातक का साथ देगी। प्रोन्नति के योग भी है। वाद-विवाद से दूर रहेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा, क्योंकि आपका दिन अच्छा है, इसलिए अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं।

वृष 19 नवंबर का दिन अच्छा रहने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। अनाश्वयक खर्च से भी बचने की जरूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है। वैसे कारोबार की दृष्टि से दिन अच्छा रहने की उम्मीद है। रिश्तों को लेकर गंभीर रहना होगा और सोच-विचार कर बातचीत करें।

मिथुन 19 नवंबर का दिन जातक के लिए अच्छा ही है। बिजनेस की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने की उम्मीद है। ऑफिस में सहयोगात्मक माहौल देखने को मिलेगा। आप किसी भी बात को लेकर उतावले होने से बचेंगे तो अच्छा रहने की उम्मीद है। परिवार के साथ आपका अच्छा दिन बीतने की उम्मीद है। बच्चों को लेकर सतर्क रहें।

कर्क 19 नवंबर जातक का दिन अच्छा नहीं है। किसी वस्तु के खोने का खतरा है। दुश्मन भी आज जातक के खिलाफ हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहना चाहिए। सोच-विचार कर बात करेंगे तो अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कोई ऑफर मिल सकता है जिसका फायदा भविष्य के लिए है।

यह पढ़ें...कपाट खुलने के पहले ही दिन शनिवार को सबरीमाला के भगवान अयप्पा मंदिर को मिला 3.3 करोड़ का चढ़ावा

 

सिंह 19 नवंबर जातक का दिन अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जो जातको प्रसन्नता देगा। मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे, लम्बे समय से अटके काम भी आज पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय व प्रसन्नता देने वाला रहने के योग है।

कन्या 19 नवंबर का दिन जातक के लिए सावधान है, हालांकि आर्थिक दृष्टि से आज आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। अनावश्यक वाद-विवाद करना हित में नहीं है, इसलिए आप ज्यादा बातचीत न ही करें तो आपके लिए ठीक रहेगा। आलस्य भी आपके लिए अच्छा नहीं होगा। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा ही कहा जाएगा।

तुला 19 नवंबर जातक का अच्छा ही कहा जाएगा। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा ही रहने वाला है। आज आप थोड़ा समय ध्यान पूजन में लगाएंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप वाद-विवाद से दूर रहें और ऐसे किसी मामलें में निर्णय न लें, जो विवादित महसूस होता है। वैसे आज आपके लिए सफलता के योग बनते दिख रहे हैं।

वृश्चिक 19 नवंबर जातक का दिन अच्छा नहीं है। अनावश्यक रूप से आज आप परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के कामों में ऊर्जा न लगाएं। दैनिक दिनचर्या प्रभावित रहेगी। कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन खिन्न रहेगा।

 

यह पढ़ें...30 NOV: ऐसा क्या करने जा रही है कांग्रेस? जिसके लिए चल रही हैं ये खास तैयारियां

धनु 19 नवंबर का दिन आपके लिए अच्छा ही कहा जाएगा। आज कार्य स्थल में आप अनुकूलता पाएंगे। आपके काम पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। आज आप किसी बात को लेकर आलस्य न करें, क्योंकि आलस्य करने से आपके काम बिगड़ेंगे

मकर 19 नवंबर का दिन जातक के लिए अच्छा ही रहेगा। इसके बावजूद अनावश्यक खर्चों से बचेंगे तो ठीक रहेगा। वाणी पर नियंत्रण करें। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। मन भी प्रसन्न रहने की उम्मीद है। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतने की उम्मीद है। कुल मिलकर दिन अच्छा ही कहा जाएगा।

कुंभ 19 नवंबर आज का दिन आपके लिए अच्छा ही रहने की उम्मीद है। कार्यों में सफलता के योग बनते दिख रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से भी दिन अच्छा है। लाभ के योग बनते दिख रहे है। किसी भी बात का लेकर जल्दबाजी अच्छी नही है।

मीन 19 नवंबर जातक का दिन अच्छा रहने की संभावना है। वाद-विवाद से दूर रहना लिए अच्छा है। आर्थिक दृष्टि से भी दिन अच्छा है। किसी काम को करने से पहले विचार कर लें। नहीं तो नुकसानदेय होगा। अनावश्यक रूप से कोई भी कार्य या बात न करें, यह आपके लिए हितकर होगा।

 

Tags:    

Similar News